---Advertisement---

Viral Video: नारी सशक्तिकरण! बीच रोड पर कार सवार लड़कियों ने बाइक वाले लड़के को कूटा , यूजर बोला ‘घर के संस्कार दिखा रही हैं’

Viral Video: लड़कियों की पिटाई से दुखी होकर बाइक छोड़कर भागा लड़का इंटरनेट पर हुआ वायरल।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 31, 2024 5:18 अपराह्न

Viral Video girl
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सड़क पर लड़ाई-झगड़े होना एक बेहद आम बात है। लेकिन कभी-कभी यहां पर कुछ ऐसी घटनाएं घट जाती है, जिन्हें देखकर समझ ही नहीं आता है कि, हंसे या गुस्सा करें। आज का Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। इस वीडियो में सड़क पर दो लड़कियां एक लड़के को पीट रही हैं। ये इस लड़के को इस तरह से मार रही हैं कि, डर के मारे लड़के को अपनी बाइक छोड़कर गली में भागना पड़ता है। इस दौरान इस पूरे नजारे को अपने कैमरे में कोई कैद कर लेता है अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

बीच रोड पर लड़के को पीटती हुई लड़कियां वायरल

इस Viral Video को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो के कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “रोडरेज कलेश बाइक और कार की टक्कर के बाद लड़कियों ने किया हंगामा, बाइक सवार की सरेआम पिटाई, बाइक सवार बाइक छोड़कर भाग गया, जिसके बाद लड़कियों ने बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। वाराणसी यूपी”

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, दो लड़कियां एक लड़के को बीच सड़क पर पीट रही हैं। हालंकि वह ऐसा क्यों कर रही हैं इसका कारण सामने नहीं आ सका है? जिस तरह से एक लड़के पर ये दोनों लड़कियां भारी पड़ रही हैं उसे देखकर लगता है कि, मामला कुछ बड़ा है। लड़कियों से पीटने के बाद ये बाइक सवार अपनी गाड़ी को छोड़कर वहां से भागने में ही भलाई समझता है।

Viral Video देख क्या बोले यूजर्स?

इस घटना के वीडियो को 31 अगस्त यानी की आज ही एक्स पर शेयर किया गया है। इस पर अब तक हजारों व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे यूजर्स के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है कि,’घर के संस्कार दिखा रही हैं’। वहीं, एक यूजर लिखता है कि, पापा की परी आज कुछ तूफानी कर दीं। इस तरह ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Akshay Kumar

अप्रैल 18, 2026

Viral Video

अप्रैल 18, 2026

Heart Health

अप्रैल 18, 2026

Cancer

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026