---Advertisement---

Viral Video: वाह रे छपरी! पहले तोड़ा चचा का मुंह फिर तोड़वाया अपना, देख यूजर बोला ‘इसे 20 जूते मारो’

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक लड़के का वीडियो वायरल हो रहा है। वो रेलवे स्टेशन पर जानलेवा स्टंट कर रहा है। लेकिन तभी एक बूढ़े आदमी को जोर की लात मारते हुए वो खुद जमीन पर चारों खाने चित होकर गिर जाता है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अगस्त 11, 2025 12:52 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: आज कल के युवा Social Media Influencer बनने के लिए अपनी जान की बाजी लगाने को भी तैयार हैं और दूसरी की जिंदगी लेने को भी। इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़का लापरवाही दिखाते हुए रेलवे स्टेशन पर स्टंट कर रहा है। उसकी इस स्टंट बाजी की वजह से पहले तो लड़का वहां पर मौजूद बूढ़े आदमी के लात मारता है इसके बाद खुद ही चारों-खाने चित होकर जमीन पर गिर जाता है। उसकी जरा सी लापरवाही जान ले सकती थी। इस वीडियो को देख यूजर्स को काफी संतुष्टि मिल रही है।

रेलवे स्टेशन पर स्टंट करना लड़के को पड़ा भारी

स्टंटबाज लड़के का ये Viral Video Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है।

Watch Video

वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक लड़का रेलवे ट्रैक पर कलाबाजी मारते हुए स्टंट कर रहा है। वो जैसे ही कूदने की कोशिश करता है एक बूढ़े आदमी से टकरा जाता है और बाद में बहुत जोर से औंधे मुंह पक्के फर्श पर गिरता है। चोट लगने के बाद चचा तो कुछ नहीं कहते लेकिन लड़के के एक्सप्रेशन बहुत बता देते हैं।

Viral Video देख यूजर्स को मिल रहा सुकून

ये घटना कब और कहां की है? इसकी कोई आधिकारिक जानकारी तो मौजूद नहीं है। लेकिन इसे हालहि में एक्स पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो पर 12 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे लोगों के कमेंट भी आ रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘कुछ वीडियो को देखकर दिल को सुकून मिलता है।’ दूसरा लिखता है, ‘बाउजी पुराने आदमी थे सहजता से झेल गए टक्कर, रील पुत्र का कलेजा मुह को आ गया।’ वहीं, तमाम सारे लोग बोल रहे हैं कि, कर्मों का फल तुरंत ही मिल गया।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियो /पोस्ट पर आधारित है। डीएनपी इंडिया हिन्दी/लेखक किसी भी प्रकार के दावे और सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shah Rukh Khan

जून 26, 2026

Arjun Kapoor

जून 26, 2026

Weight Loss

जून 25, 2026

Viral Video

जून 25, 2026

Jalaun Viral Video

जून 25, 2026

Chauhaan Teaser

जून 25, 2026