---Advertisement---

Viral Video: चप्पल उतार कर पड़ोसियों से लड़ती YouTuber Shivani Kumari वायरल, देख यूजर बोला ‘आपदा में अवसर’

Viral Video: YouTuber Shivani Kumari का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें उनकी लड़ाई पड़ोसियों से हो रही है। इसे देखने के बाद यूजर्स की काफी तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 4, 2025 6:14 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: फेमस यूट्यूबर और Bigg Boss OTT Season 2 कंटेस्टेंट शिवानी कुमारी एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। दरअसल, इस बार उनका पड़ोसियों से लड़ते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उनकी काफी तीखी बहस हो रही है। खबरों की मानें तो जब पड़ोसियों से शिवानी कुमारी की लड़ाई हो रही थी तो वो विलोगिंग कर रही थीं।इस वीडियो को देख एक यूजर ने इसे आपदा में अवसर बता दिया।

YouTuber Shivani Kumari लड़ाई करती हुई कैमरे में कैद

YouTuber Shivani Kumari की लड़ाई का वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर Priya singh नाम के एक्स हैंडल से अपलोड किया गया है।

Watch Video

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा है कि, ‘यूट्यूबर शिवानी कुमारी के घर में पड़ोसियों से मार हो गया। इस बवाल का भी शिवानी ने ब्लॉग बनाया है। काम के प्रति डेडिकेशन समझ रहे हैं। शिवानी यूपी के ओरैया जिले के अरयारी गांव की रहने वाली हैं और पेशे से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं।’ वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि, शिवानी काफी गुस्से में दिख रही हैं वो अपनी चप्पलें उठा-उठाकर फेंक रही हैं। इसके साथ ही वो पड़ोसियों पर काफी चिल्लाती हुई भी दिख रही हैं। पड़ोसियों के साथ लड़ाई का कारण सामने नहीं आ सका है। लेकिन इसे देखने के बाद यूजर्स जरुर हैरान हैं।

Viral Video देख यूजर बोला ‘आपदा में अवसर’

शिवानी कुमारी के इस वायरल वीडियो को एक्स पर 4 जून यानी की आज ही अपलोड किया गया है। कुछ ही देर में इस वीडियो पर 22000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, तमाम सारे यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। एक यूजर लिखता है, ‘ये इसी तरह करती है’। वही, एक यूजर शिवानी कुमारी के बचाव में आता है और लिखता है वो विलोग नहीं कर रही थी, पड़ोसी लड़ाई कर रहे थे इसलिए सबूत बनाने के लिए वीडियो बना रही थी। तीसरा यूजर लिखता है, आपदा में अवसर इसी को कहते हैं। इस वीडियो पर यूजर्स की काफी सारी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 18, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 17, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 17, 2026

Viral Video

अक्टूबर 17, 2026

Farah Khan

अक्टूबर 17, 2026

Viral Video

अक्टूबर 17, 2026