---Advertisement---

Viral Video: छी..छी! पिज्जा में निकले बिलबिलाते कीड़े, देखने वालों का मन हुआ खराब

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो एक पिज्जा का है, जिसमें कीड़े बिलबिलाते हुए दिख रहे हैं। देखने वालों का मन विचलित हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: नवम्बर 8, 2024 6:22 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: खाने-पीने की चीजों में गंदगी या कीड़ों का निकलना बेहद आम हो गया है। आए दिन सोशल मीडिया पर इस तरह की Viral Video सामने आती रहती हैं। इन्हें देखकर लोग बाहर के खाने को ना खाने की सलाह देते हैं। कई बार इस तरह की घटनाओं में पुलिस कार्रवाई भी होती है। लेकिन उसके बाद भी ये घटनाएं कम होने की जगह बढ़ रही हैं। एक ताजा मामला मध्य प्रदेश से आया है। यहां पर एक पिज्जा में बिलबिलाते हुए जिंदा कीड़े निकले हैं। पिज्जा में इन कीड़ों को देखकर लोगों का मन खराब हो गया है।

पिज्जा में निकले जिंदा कीड़े

इस घटना के Viral Video को Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स अकाउंट से 8 नवंबर को शेयर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि, किस तरह से पिज्जा पर जिंदा कीड़े रेंग रहे हैं। वीडियो बनाने वाला व्यक्ति बता रहा है कि, इस पिज्जा में कीड़े हैं । वह ये भी कह रहा है कि, उसने इसकी एक बाइट ली है। खाने की चीज में कीड़ों को देख लोगों का मन विचलित हो रहा है।

Viral Video देख क्या बोल रहे यूजर?

इस वीडियो को एक्स पर 8 अक्टूबर यानी की आज ही अपलोड किया गया है। इस पर अब तक 1 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वहीं, कई सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। एक यूजर लिखता है कि, ” बेक करने पर भी कीड़ा नहीं मरा।” वहीं, दूसरा यूजर तंज कसते हुए लिखता है कि, “वेज के प्राइज में नॉनवेज।” इसके साथ ही एक यूजर लिखता है कि, एक्सट्रा चीज के साथ एक्स्ट्रा बीमारी फ्री।” इस वीडियो पर यूजर्स गुस्से वाली इमोजी भी बना रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mouni Roy

जुलाई 15, 2026

Viral Video

जुलाई 15, 2026

Weight Loss

जुलाई 15, 2026

Sleep Habits

जुलाई 15, 2026

Gut Health

जुलाई 14, 2026

Viral Video

जुलाई 14, 2026