---Advertisement---

Viral Video:छी..छी..छी! सड़क के गंदे पानी से सब्जियां धोता दिखा ठेले वाला,वीडियो देख लोगों का खौल रहा खून

Viral Video: सड़क में भरे गंदे पानी से सब्जियां धोता आदमी वायरल हो रहा है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 14, 2024 5:28 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक सब्जी वाले के वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। क्योंकि एक सब्जी वाला सड़क में जमा हुए गंदे पानी से सब्जियों को धो रहा है। सरेआम हरकत देख जब लोगों ने उसे टोका तो वह फिर भी बिना किसी की सुने ये काम करता रहा।

गंदे पानी से सब्जियां धोता सब्जी वाला वायरल

इस घटना के वीडियो को Priya singh नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ ही जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, “सब्जी को धोया जा रहा है। वीडियो कानपुर की बताई जा रही है। इस तरह की घटनाएं देख लगता है, लोगों के अंदर इंसानियत मर चुकी है.”

इस Viral Video वीडियो में देखा जा सकता है कि, सड़क पर जमा हुए गंदे पानी से आदमी सब्जियां धोल रहा है। वह खुद उस गंदे पानी में खड़ा है और सब्जियों को धो रहा है। जब वहां से गुजर रहे आदमियों ने उससे पूछा कि, तुम्हारा क्या नाम है तो इस पर वह नौसाद बताता है। वीडियो बना रहे लोग लगाकर इस सब्जी वाले को टोक रहे हैं और बोल रहे हैं कि, तुम पर लोग विश्वास करके सब्जियां खरीदते हैं और तुम ये गंदी हरकत कर रहे हो। भीड़ में मौजूद लोग ये भी बोल रहे हैं कि, तुम्हारे घर में क्या पानी नहीं था। इस तरह की सब्जियां बेचकर लोगों को बीमार करोगे। आदमी को बार-बार टोकने के बाद भी वह गंदे पानी से सब्जियां धोता रहता है।

Viral Video देख लोगों को आ रहा गुस्सा

इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स की तरफ से प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। एक यूजर लिखता है कि, “लोगों के स्वाथ्य के साथ सीधा सीधा खिलवाड़ किया जाता हैं और लोगों कों पता भी नहीं चलता।” वहीं दूसरा यूजर लिखता है कि, “बिल्कुल इंसान अभी अपनी मानवता की धज्जियां उडा़ रहे है,पर ये तो बेचारे कुछ भी नही बड़ी बड़ी मछलियां के साथ सब जल स्वच्छता का पाठ पढ़ा उल्लू सीधा कर रहे पर हम सिर्फ कमजोर पे उंगली उठाते है विचार अवश्य करियेगा।”

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जून 29, 2026

Kangana Ranaut

जून 29, 2026

Rakhi Sawant

जून 29, 2026

Virat Kohli

जून 29, 2026

Viral Video

जून 29, 2026

Viral Video

जून 29, 2026