---Advertisement---

Vande Bharat Sleeper Train के अंदर की झलक देख लोगों को क्यों याद आया गुटखाबाज गैंग? देखें भारत की सबसे स्मार्ट ट्रेन का इंटीरियर

Vande Bharat Sleeper Train का संचालन बहुत जल्द होगा। इसको लेकर लंबे समय से चर्चाएं है। इस बीच सोशल मीडिया पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के अंदर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद लोगों को गुटखाबाज गैंग की याद आ रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 24, 2025 6:38 अपराह्न

Vande Bharat Sleeper Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Sleeper Train: वंदे भारत के बाद वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का इंतजार पूरा देश कर रहा है। ये हाईटेक ट्रेन कब से शुरु होगी ? इसकी कोई आधिकारिक जानकारी तो नहीं है। लेकिन इसे साल 2026 के अंत तक सार्वजनिक तौर पर संचालन के लिए खोला जा सकता है। इस स्लीपर ट्रेन का संभावित रुट प्रयागराज होते हुए दिल्ली और पटना बताया जा रहा है। यह ट्रेन 180 किमी/घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें इस रेल को अंदर से दिखाया गया है। इस ट्रेन के इंटीरियर को देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं। इसकी खूबसूरती जहां एक तरह लोगों को आकर्षित कर रही तै वहीं, दूसरी तरह यूजर्स को गुटखाबाज लोगों की चिंता सताने लगी है। उन्हें लग रहा है कि, कहीं इसे भी थूक-थूकर वो गुटखे ले लाल ना कर दें।

Vande Bharat Sleeper Train अंदर से कैसी दिखती है?

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के इंटीरियर का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के Times Algebra नाम के हैंडल से पोस्ट किया गया है।

देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि, ट्रेन को स्टील से बनाया गा है। इसका डिजाइन साधारण ट्रेन से बिल्कुल अलग है। इसकी हाईटेक सुविधाएं लोगों किसी लग्जरी ट्रेन की याद दिला रही हैं। सीट हो या फिर खिड़की दरवाजे ये सबकुछ ऑटोमेटिक हैं। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के चलने से यात्रियों को बहुत ही अच्छी सुविधाएं मिलेंगी। ये वीडियो मन को सुकून देने वाली है। क्योंकि इससे यात्री को काफी सुगम सफर मिलेगा।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के इंटीरियर को देख यूजर्स को हुई चिंता

सोशल मीडिया पर जैसे ही वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के वीडियो को लोगों ने अंदर से देखा वैसा ही उन्हें गुटखा बाजों की हरकतों की याद आ गई। वो चिंता जताने लगे कहीं इसकी हालत भी देश की अन्य ट्रेन की तरह यात्री ना कर दें। वीडियो देख एक यूजर लिखता है,’अगर आप गुटखा खाने वालों को ट्रेन में घुसने से नहीं रोक सकते तो कुछ भी सार्थक नहीं है।’ दूसरा लिखता है, ‘बहुत जल्द आप देखेंगे कि लोग गद्दे, तकिये, कंबल और हर संभव चीज़ लूट रहे हैं और हर जगह गुटखे के दाग भी। ‘तीसरा लिखता है, ‘हमारा गुटखा गिरोह कुछ ही हफ्तों में ट्रेन का कायाकल्प कर देगा!!!’

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

Gyanesh Kumar

सितम्बर 26, 2026

Viral Video

सितम्बर 26, 2026

S. Jaishankar

सितम्बर 26, 2026