YouTuber Armaan Malik बने पांचवे बच्चे के बाप, शक्ल को लेकर लोगों में छिड़ी भयंकर बहस

YouTuber Armaan Malik : यूट्यूबर अरमान मलिका पांचवी बार पिता बन गए हैं। उनके घर बेटे का जन्म हुआ है। उनकी पहली बीवी पायल ने लड़के को जन्मा है। कपल ने इसका नाम रुद्र रखा है। वहीं, नवजात बच्चे की शक्ल को लेकर लोगों में बहस छिड़ गई है।

YouTuber Armaan Malik

Picture Credit: Google

YouTuber Armaan Malik : दो बीवियों वाले यूट्यूबर अरमान मलिक एक बार फिर से पिता बने हैं। उनके घर पांचवें बच्चे का जन्म हुआ है। परिवार ने पहली पत्नी से जन्में बेटे के फोटो को रिवील कर दिया गया है।  जिसके बाद लोगों में शक्ल को लेकर बहस छिड़ गई है। अरमान मलिक की पहली पत्नी पायल मलिक के पहले से ही दो बेटे और एक लड़की थी। अब चौथी बार उन्होंने  लड़के  जन्म दिया है। वहीं, दूसरी पत्नी कृतिका मलिक से उनका जैद नाम का बेटा है। जहां एक तरफ अरमान मलिक के परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं, कुछ लोग उन्हें जनसंख्या बढ़ाने को लेकर ट्रोल कर रहे हैं।  फिलहाल लोगों में बहस बच्चे की शक्ल को लेकर चल रही है।

YouTuber Armaan Malik  के पांचवें बच्चे की शक्ल को देखर लोग क्यों हुए कंफ्यूज?

पायल मलिक और अरमान मलिक के बेटे का जन्म 24 मार्च को हुआ था। कपल ने बच्चे की फोटो और वीडियो जारी करके इसकी जानकारी फैंस को दी थी। लेकिन बहस तब छिड़ी जब परिवार की तरफ से रुद्र का पहला फोटो पोस्ट किया गया।

इसके साथ ही कैप्शन में लिखा गया ‘बेबी बुल्कुल जैद जैसा है’। इस पोस्ट पर देखते ही देखते लाखों लाइक्स आ गए वहीं, लोगों के बीच चेहरे को लेकर तीखी बहस छिड़ गई। दरअसल, जैद कृतिका और अरमान का बेटा है और रुद्र पायल से जन्मा है। ऐसे में लोगों का कहना है कि, पायल का बेटा कैसे कृतिका मलिक की शक्ल का हो सकता है। कुछ लोग इसे जैद की कॉपी बता रहे हैं तो वहीं, कुछ लोग सवाल खड़े कर रहे हैं कि, आखिर ऐसा कैसा हो सकता है कि, पायल का बेटा कृतिका के बच्चे से मिले?

कौन हैं अरमान मलिक?

आपको बता दें, अरमान मलिक का असली नाम संदीप है। वो हरियाणा के रहने वाले हैं।  वो अपनी दो बीवियों पायल मलिक और कृतिका मलिक के कारण सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर  बने हैं। क्योंकि लोगों को यकीन नहीं होता है कि, आखिर एक ही छत के नीचे  दो बीवियां इतनी खुशी से कैसे रह सकती हैं?  अपनी इसी पॉपुलेरिटी के कारण अरमान मलिक दोनों पत्नियों के साथ टीवी के फेमस शो  ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ का हिस्सा रह चुके हैं। यट्यूबर अपनी सिंगिंग वीडियो से काफी ट्रेंड पर रहता है। अरमान मलिक के दोनों पत्नियों से 5 बच्चे हैं। पहली बीवी पायल से चार और दूसरी बीवी  कृतिक का से एक बेटा है।  इस फैमिली को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्में पर करोडों लोग फॉलो करते हैं।

 

 

Exit mobile version