---Advertisement---

Zakir Naik Viral Video: इन शर्तों को पूरा करने वाले रेपिस्ट को अल्लाह कर देता है माफ, भगोड़े जाकिर नाइक का ज्ञान सुन खौल उठेगा खून

Viral Video: इस्लामिक स्कॉलर जाकिर नाइक ने रेपिस्ट पर ये क्या कह दिया?

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: अक्टूबर 10, 2024 5:02 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: खुद को इस्लाम धर्म का ज्ञानी कहने वाले जाकिर नाइक Zakir Naik को भारत की तरफ से भगोड़ा घोषित किया गया है और इस पर बैन लगाया हुआ है। जाकिर नाइक इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। पाकिस्तान पहुंचे जाकिर नाइक ने कुछ ऐसे विवादित बयान दिए थे, जिन्हें सुनकर पाकिस्तानी ही इसे गाली देने लगे। इस दौरान भगोड़े जाकिर नाइक की कई सारी Viral Video सामने आयीं। एक बार फिर से जाकिर नाइक खबरों में है, इसकी वजह एक ऐसा घटिया बयान है, जिसे सुनने वाले हैरान है। जाकिर नाइक ने ये बयान रेपिस्ट और उसके गुनाह पर दिया है जिसमें, उसने बताया है कि, अल्लाह बलात्कारी को भी माफ कर देगा अगर वो कुछ शर्तों को पूरा कर ले।

Zakir Naik ने Viral Video में रेपिस्ट को बताई माफी की शर्त

Zakir Naik का एक वीडियो सामने आयी है।इस वीडियो को Dr Skeptic नाम के एक्स अकाउंट पर 10 अक्टूबर को ही अपलोड किया गया है। इसमे कैप्शन देते हुए लिखा गया है कि,”इस्लामिक विद्वान ज़ाकिर नाइक के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति अल्लाह से माफ़ी मांगता है और लड़की पर उसके कपड़ों के कारण बलात्कार होने का आरोप लगाता है, तो वह आसानी से बलात्कार और हत्या की सज़ा से बच सकता है। शालीनता से कपड़े पहने, तो यह अल्लाह SWT की ओर से एक परीक्षा थी।” वीडियो में सुना जा सकता है कि, वह कहा रहा है कि, अगर कोई रेपिस्ट अपना गुनाह माफ करनावा चाहता है तो उसे सबसे पहले मानना होगा कि, वह गलत है, इसके बाद उसे अपने गलत काम बंद करने होंगे। इस दौरान उसे अल्लाह से माफी मांगनी होगी और कहना होगा कि, वह ये दोबारा नहीं करेगा। वह अपने वीडियो में कह रहा है कि, हत्यारा और रेपिस्ट ये करके अल्लाह से माफी पा सकते हैं। इस दौरान वह महिलाओं के कपड़ों पर भी कमेंट करते हुए बोल रहा है कि, महिलाओं को ढके हुए कपड़े पहनने चाहिए।

Zakir Naik पर फूटा यूजर्स का गुस्सा

जाकिर नाइक के इस बयान पर यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। एक यूजर इसे बेहद डरावना बता रहा हा तो वहीं, एक यूजर लिखता है कि, एक टॉप क्लास स्कॉलर से वो ऐसी उम्मीद नहीं करते हैं। इसके साथ ही एक यूजर लिखता है कि, इस आदमी का मुंह काला करो।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health Tips

जून 29, 2026

Kangana Ranaut

जून 29, 2026

Rakhi Sawant

जून 29, 2026

Virat Kohli

जून 29, 2026

Viral Video

जून 29, 2026

Viral Video

जून 29, 2026