कल का मौसम 18 March 2026: चैत्र नवरात्रि से पहले दिल्ली-एनसीआर में भयंकर बारिश, तूफान से मचेगा हाहाकार; तो इन इलाकों में बिजली गिरने का अलर्ट जारी; चेक करें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 18 March 2026: दिल्ली-एनसीआर में 18 मार्च 2026 को मौसम अचानक करवट लेने वाला है। जिससे लोगों की टेंशन बढ़ गई है।

कल का मौसम 18 March 2026

फाइल फोटो

कल का मौसम 18 March 2026: दिल्ली-एनसीआर में 18 मार्च 2026 को मौसम अचानक करवट लेने वाला है। भारतीय मौसम विभाग ने तेज बारिश, आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है, जिससे आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। 50–70 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। वहीं अगर पहाड़ों की बात करें तो विभाग की तरफ से बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश, तूफान का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली समेत 20+ राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार कई इलाकों में तेज हवा (गस्टी विंड्स) चल सकती हैं धूल भरी आंधी और बारिश का कॉम्बिनेशन देखने को मिल सकता है।
ट्रैफिक और विजिबिलिटी पर असर पड़ सकता है। इस दौरान विभाग की तरफ से लोगों को सतर्क रहने का आदेश दे दिया गया है।

17 मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट हल्की से मध्यम वर्षा/बर्फबारी के साथ-साथ छिटपुट गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं चलने की संभावना है। 18 से 20 मार्च के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा/बर्फबारी के साथ छिटपुट गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिसके बाद इसकी तीव्रता कम हो जाएगी।

पहाड़ों पर तेज तूफान, बिजली गिरने का अलर्ट

उत्तरपूर्वी भारत में अगले 24 घंटों तक छिटपुट भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है, जिसके बाद इसकी तीव्रता कम हो जाएगी। हिमाचल प्रदेश में 18 और 20 मार्च को, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भी 20 मार्च को छिटपुट भारी वर्षा की संभावना है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में 20 मार्च तक छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में 18 और 19 मार्च को, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में 19 और 20 मार्च को छिटपुट ओलावृष्टि की भी संभावना है। उत्तराखंड में 18, 19 और 20 तारीख को कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान (हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटा और 70 किमी प्रति घंटा तक के झोंके) आने की प्रबल संभावना है।

 

 

 

Exit mobile version