---Advertisement---

Fog Alert 27 Nov 2025: चौकन्ना हो जाएं! दिल्ली में घने कोहरे के साथ शीतलहर बढ़ाएगी ठिठुरन, यूपी से उत्तराखंड, हरियाणा तक थर्रा उठेंगे लोग; देखें रिपोर्ट

Fog Alert 27 Nov 2025: आईएमडी की पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली से लेकर यूपी, बिहार, हरियाणा तक कोहरा के साथ शीतलहर रफ्तार पकड़ सकता है। वहीं उत्तराखंड में गिरता तापमान बर्फबारी का कारण बनेगा जिससे मैदानी इलाकों में गलन बढ़ने की संभावना है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 26, 2025 6:25 अपराह्न

Fog Alert 27 Nov 2025
Follow Us
---Advertisement---

Fog Alert 27 Nov 2025: देश के विभिन्न हिस्सों में ठंड एक बार फिर रफ्तार पकड़ती नजर आ रही है। आलम ये है कि देश के ज्यादातर इलाके कोहरा और शीतलहर की चपेट में आ चुके हैं। इसी बीच मौसम विभाग की ओर से कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वानुमान रिपोर्ट की मानें तो 27 नवंबर को देश की राजधानी दिल्ली में घने कोहरे के साथ शीतलहर ठिठुरन बढ़ा सकती है। वहीं यूपी से लेकर बिहार, झारखंड, हरियाणा, उत्तराखंड तक लोग कड़ाके की ठंड से थर्रा सकते हैं। मौसम विभाग की ओर से लोगों से चौकन्ना रहने और सूझ-बूझ के साथ ठंड का सामना करने की सलाह दी गई है।

दिल्ली में घने कोहरे के साथ शीतलहर बढ़ाएगी ठिठुरन!

आईएमडी की पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल राजधानी दिल्ली में घना कोहरा छा सकता है। इससे इतर शीतलहर की मार दिल्लीवासियों को ठिठुरन की चपेट में ले सकती है। दिल्ली में तापमान गिरने से लोगों से सुबह कनकनी के साथ तगड़ी ठंड का एहसास हो सकता है। चांदनी चौक से लेकर अक्षरधाम, लक्ष्मी नगर, कुतुब मिनार, साकेत विहार, सफदरगंज तक भीषण ठंड पड़ने के आसार हैं जो लोगों के लिए चिंता का विषय बन सकते हैं। मौसम विभाग की ओर से लोगों से सावधानी के साथ ठंड में रहने की सलाह दी गई है।

यूपी से उत्तराखंड, हरियाणा तक थर्रा उठेंगे लोग!

इसका जिक्र आईएमडी की पूर्वानुमान रिपोर्ट में है। विभाग की मानें तो घना कोहरा और शीतलहर का दायरा उत्तर भारत में तेजी से बढ़ेगा। आलम ये हो सकता है कि यूपी में ठंड बढ़े। मौसम विभाग ने गोरखपुर, बस्ती, संतकबीर नगर, बलिया, वाराणसी, गाजीपुर आदि में सर्दी के रफ्तार पकड़ने की बात कही है। यूपी से इतर उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी गलन बढ़ाएगी। इससे देवभूमि के मैदानी इलाकों में भी बर्फीली हवाएं तेज होंगी और ठंड बढ़ेगी। इसमें ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, नैनीताल जैसे इलाके शामिल हैं।

उत्तराखंड से हरियाणा में भी बदलते मौसम का प्रभाव नजर आ सकता है। आईएमडी की ओर से जारी पूर्वानुमान रिपोर्ट की मानें तो हरियाणा के सोनीपत, कलायत, जींद, गुड़गाव, फरीदाबाद, रोहतक, भिवानी, पानीपत आदि में ठंड के रफ्तार पकड़ने की संभावना है। 27 नवंबर को यहां तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है जिससे सुबह कनकनी बढ़ सकती है और कोहरा विजिबिलिटी को प्रभावित कर सकता है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Indian Railways

अप्रैल 15, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 15, 2026

Income Tax News

अप्रैल 15, 2026

Bhagwant Mann

अप्रैल 15, 2026