---Advertisement---

Fog Alert 21 Jan 2026: कहीं पड़ेगा पाला तो कहीं दिखेगा कोहरे का रौद्र अवतार, भयावह शीतलहर के बीच बारिश और बर्फबारी का कहर

Fog Alert 21 Jan 2026: फॉग अलर्ट 21 जनवरी 2026 की बात करें तो कहा जा रहा है कि देश के कई हिस्सों में घने कोहरे की वजह से परेशानी हो सकती है। इसके अलावा आईए जानते हैं आखिर आपके शहर में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 20, 2026 5:11 अपराह्न | Updated: जनवरी 20, 2026 5:56 अपराह्न

Fog Alert 21 Jan 2026
Follow Us
---Advertisement---

Fog Alert 21 Jan 2026: देश में शीतलहर का दौर जारी है और ठंड के प्रकोप से अलग-अलग हिस्से में लोग प्रभावित नजर आ रहे हैं। वहीं इस सबके बीच आईएमडी की रिपोर्ट की बात करें तो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की वजह से 7 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में वर्षा होने की संभावना है। ऐसे में फॉग अलर्ट 21 जनवरी 2026 की बात करें तो कोहरे की वजह से घर से निकलना मुश्किल हो सकता है। आईएमडी की रिपोर्ट में बताया गया है कि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में फॉग अलर्ट 21 जनवरी 2026 में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

कहां Fog Alert 21 January 2026 में पाला पड़ने की संभावना

उत्तराखंड के लिए फॉग अलर्ट 21 जनवरी 2026 की बात करें तो कहा जा रहा है कि कुछ इलाकों में पाला पड़ने की संभावना है क्योंकि यहां जीरो डिग्री सेल्सियस तक तापमान जा सकता है। ठंड की वजह से कोहरे का भयावह असर देखा जा सकता है।

घने कोहरे की वजह से जानें किन शहरों में दिख सकता है आतंक

आईएमडी की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि फॉग अलर्ट 21 जनवरी 2026 में पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कुछ जगहों पर सुबह रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है और यह 22 जनवरी को भी जारी रहेगा। वहीं हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में शीतलहर के साथ-साथ कोहरे की परेशानी देखने को मिल सकती है। हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी और कोहरा छाया रहेगा। बिहार से लेकर उत्तर प्रदेश तक सुबह और शाम में कोहरे देखे जा सकते हैं।

कहां होगी बारिश और कहां दिखेगा घना कोहरा

फॉग अलर्ट 21 जनवरी 2026 के अलावा अगर मौसम के हाल की बात करें तो अगले 7 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश होने की संभावना है। कश्मीर घाटी, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ जगह पर भारी बारिश के साथ बर्फबारी होने के भी संभावना बताई गई है। आने वाले समय में मैदानी इलाकों में भी माध्यम बारिश के आसार बताए गए हैं लेकिन पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है।

कहां तापमान में देखी जा सकती है गिरावट

महाराष्ट्र से लेकर उत्तर पश्चिम भारत और मध्य भारत में फिलहाल न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। 3 से 5 दिनों के बाद 2 से 4 डिग्री सेल्सियस में बढ़ोतरी हो सकती है लेकिन फिलहाल शीतलहर का दौर जारी रहने वाला है। वहीं रिपोर्ट की बात करें तो कहा जा रहा है कि फॉग अलर्ट 21 जनवरी 2026 में दिल्ली की हवा की क्वालिटी और भी तेजी से खराब हो सकती है। घने कोहरे और शीत लहर के बीच कई इलाकों में विजिबिलिटी कम देखी जाएगी। दिन भर हल्के बादल छाए रहेंगे और सुबह कोहरे देखे जा सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 6 June 2026

जून 5, 2026

Anurag Dhanda

जून 5, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 5, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 5, 2026

Rajasthan Viral Video

जून 5, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 5, 2026