---Advertisement---

Heat Alert 6 March 2026: मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी का रौद्र अवतार, कहीं आंधी और बारिश का कहर तो कहीं अंगारों की तरह होगी तपन

Heat Alert 6 March 2026: देश कि अलग-अलग हिस्सों में गर्मी में बढ़ोतरी होने वाली है तो वहीं मौसम की वजह से परेशानियां बढ़ सकती है। आइए जानते हैं आपके शहर में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 5, 2026 5:53 अपराह्न

Heat Alert 6 March 2026
Follow Us
---Advertisement---

Heat Alert 6 March 2026: मार्च की शुरुआत के साथ ही जहां एक तरफ ठंड लगभग खत्म हो चुकी है तो वही गर्मी ने शुरुआत में ही हाल बेहाल कर दिया है। कंबल समेट कर लोग पंखा चलाने पर मजबूर हो गए हैं। इस सब के बीच कई शहरों में गर्मी की तेज रफ्तार लोगों को परेशान करने के लिए तैयार है। आपके शहर में मौसम का क्या हाल रहने वाला है। जहां एक तरफ गर्माहट देखी जा रही हूं कि वहीं कुछ जगह पर बारिश और बर्फबारी का दौड़ भी जारी है। ऐसे में आइए जानते हैं आपके शहर में मौसम किस तरह रुख करने वाला है और हीट अलर्ट 6 मार्च 2026 क्या आपके लिए है।

आईएमडी ने इन जगहों पर जारी किया अलर्ट

हिट अलर्ट 6 मार्च 2026 की बात करें तो देश के अलग-अलग कोने में गर्मी बढ़ने वाली है और तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। अगर 7 दिनों के सबडिवीजन मौसम की बात करें तो गोवा में गर्मी नर्मी होने की संभावना है। गुजरात और सौराष्ट्र कच्छ जहां तक आईएमडी की रिपोर्ट की बात करें तो कहा गया कि इस सप्ताह के अधिकांश दिनों में उत्तर पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 4 से 6 डिग्री बढ़ाने की संभावना है। वहीं मध्य भारत में 3 से 5 डिग्री अधिक रहने की संभावना बताई गई है।

Heat Alert 6 March 2026 में देखें कहां होगी बारिश और बर्फबारी

वहीं हिट अलर्ट 6 मार्च 2026 की बात करें तो एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अलग-अलग स्थान पर हल्की बारिश बर्फबारी होने की आशंका जताई गई है। जम्मू कश्मीर में कहीं-कहीं हल्की बारिश बर्फबारी की संभावना है तो हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं बर्फबारी और बारिश की आशंका जताई गई है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी कहीं-कहीं बारिश के साथ आंधी, बिजली और तेज हवाएं की वजह से मौसम बदल सकता है। उड़ीसा, झारखंड, बिहार, जम्मू कश्मीर में आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है।

राजस्थान से लेकर दिल्ली तक में गर्मी का कहर

राजस्थान के साथ-साथ मध्य प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी होने वाली है। आईएमडी ने चेतावनी जारी की है और इसके साथ ही गर्मी का कहर देखा जा सकता है। हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है और पारा बढ़ाने की संभावना बताई गई है तो वहीं दिल्ली में भी भीषण गर्मी पड़ने वाली है। इस दौरान गर्मी लगातार बढ़ती दिखेगी। हिट अलर्ट 6 मार्च 2026 में हरियाणा में भी गर्मी तेवर दिखाने वाली है। वहीं उत्तर प्रदेश में भी मौसम की मार देखनी पड़ सकती है।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 20, 2026

Punjab News

अप्रैल 20, 2026

Punjab News

अप्रैल 20, 2026

Punjab News

अप्रैल 20, 2026

Rashifal 21 April 2026

अप्रैल 20, 2026

Punjab News

अप्रैल 20, 2026