---Advertisement---

Heatwave Alert 17 April 2026: आसमान से आग बरसने के बीच होगी बारिश! आईएमडी रिपोर्ट में जानें किन शहरों में है लू और उमस का रेड अलर्ट

Heatwave Alert 17 April 2026: गर्मी का सितम आपको परेशान करने वाला है तो कहां गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। आइए जानते हैं आपके शहर में क्या है गर्मी का अलर्ट।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 16, 2026 5:41 अपराह्न

Heatwave Alert 17 April 2026
Follow Us
---Advertisement---

Heatwave Alert 17 April 2026: देश के अलग-अलग हिस्सों में जहां एक तरफ बारिश देखी रही है तो कहीं गर्मी का सितम जारी है। वहीं इस सबके बीच हीटवेव अलर्ट 17 अप्रैल 2026 की बात करें तो किन शहरों में लू का प्रकोप देखा जाएगा तो कहीं कहीं बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है। आईएमडी की तरफ से आइए जानते हैं शुक्रवार को मौसम का हाल कैसा रहने वाला है और कहां हीटवेव की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना कर सकता है। आइए जानते हैं दिल्ली से लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश तक हीटवेव अलर्ट क्या है।

Heatwave Alert 17 April 2026 के बीच जानें कहां-कहां हो सकती है बारिश

हीटवेव अलर्ट 17 अप्रैल 2026 में मध्य, पूर्व और प्रायद्वीपीय भारत के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति और गर्म और आर्द्र मौसम बने रहने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में बिजली और तूफान के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ काफी व्यापक हल्की से मध्यम वर्षा/बर्फबारी की संभावना है।

दिल्ली के साथ पंजाब में हो सकती है बारिश

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में छिटपुट तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, राजस्थान में गरज के साथ हल्की बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

बिहार में क्या है हीटवेव अलर्ट 17 अप्रैल 2026

बिहार में गर्मी की स्थिति अपने पीक पर है लेकिन अगले 48 घंटों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना बताई गई है। इस दौरान तूफानी हवा भी चल सकती है।

जानें कहां आफत बनकर गर्मी का दिखेगा रौद्र रूप

उत्तर प्रदेश में गर्मी का रौद्र रूप दिखने वाला है जहां तेज धूप और लू का असर और बढ़ जाएगा। पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हीटवेव अलर्ट 17 अप्रैल 2026 में आईएमडी ने खतरा बताया है तो विदर्भ और छत्तीसगढ़ के साथ ओडिशा में 18 और 19 अप्रैल को और झारखंड के साथ मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में लू चलने की प्रबल संभावना है। ओडिशा के कुछ इलाकों के साथ गगा से सटे पश्चिम बंगाल, कोंकण और गोवा के साथ गुजरात, तमिलनाडु, केरल और माहे, तटीय कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश व यनम में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की प्रबल संभावना है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Punjab News

अगस्त 30, 2026

Rashifal 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

कल का मौसम 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Rain Alert 31 August 2026

अगस्त 30, 2026

Lucknow News

अगस्त 30, 2026