Heatwave Alert 23 April 2026: देश के अलग-अलग हिस्सों में गर्मी किस कदर प्रलय बनकर टूट रही है यह बताने की जरूरत नहीं है। यही वजह है कि घर से निकलना मुश्किल हो गया है। इस सबके बीच हीटवेव अलर्ट 23 अप्रैल 2026 की बात करें तो एक बार फिर से आईएमडी ने कुछ शहरों के लिए चेतावनी जारी की है। निश्चित तौर पर आने वाले समय में दिल्ली से लेकर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित अलग-अलग कोनों में गर्मी का आफत देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही आसमान से आग बरस रही है और जमीन भी तप चुकी है। इस सबके बीच आइए जानते हैं हीटवेव अलर्ट 23 अप्रैल 2026 में क्या है चेतावनी।
दिल्ली से लेकर पंजाब तक में जानें क्या है Heatwave Alert 23 April 2026 का प्रकोप
मौसम विभाग की माने तो पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ इलाकों में हीटवेवअलर्ट 23 अप्रैल 2026 में भीषण गर्मी होने की संभावना है। तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। इसकी वजह से झुलसा देने वाली गर्मी का आलम देखा जाएगा। 25 अप्रैल को भी गर्मी से राहत नहीं मिलने की कोई उम्मीद है।
उत्तर प्रदेश से लेकर राजस्थान और इन शहरों में गर्मी का टूटेगा रिकॉर्ड
उत्तर प्रदेश में भी गर्मी का आलम ज्यादा डराने वाला है तो इसके साथ मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी गर्मी आतंक का माहौल लोगों को जीना मुश्किल करने के लिए तैयार है। छत्तीसगढ़ के इलाके में भी मौसम विभाग की तरफ से भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया गया है। बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में लोगों के बीच गर्मी का प्रकोप जारी दिखेगा और इसकी वजह से जीना मुश्किल हो सकता है। सुबह से लेकर देर रात तक गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।
भारत के इन हिस्सों में जलाएगी गर्मी
दिल्ली से लेकर बिहार, यूपी, मध्य प्रदेश, झारखंड तक बारिश की कोई भी आशंका नहीं जताई गई है। इस सप्ताह के बाद राहत खबर है। उमस बढ़ने की वजह से उड़ीसा से लेकर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, तमिलनाडु, कर्नाटक और गुजरात तक में गर्मी का सितम जारी रहने वाला है। इस दौरान ना सिर्फ दिन बल्कि रात की गर्मी भी आपको रुलाने वाली है।
देश अलग-अलग कोने में गर्मी का प्रकोप जिस तरह से जारी है ऐसे में ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है और बाहर सावधानी से निकलने की अपील की गई है।
