Heatwave Alert 23 May 2026: बेचैन कर देने वाली गर्मी का दिखेगा दिन-रात टॉर्चर, झुलसने के लिए तैयार हो जाएं दिल्ली-यूपी सहित इन शहरों के लोग

Heatwave Alert 23 May 2026: दिल्ली से लेकर यूपी बिहार तक आखिर कहां गर्मी दिन और रात में कहर मचाने के लिए तैयार है और कहां तापमान बढ़ेगा। आइए जानते हैं आईएमडी द्वारा जारी किए गए डरावने अलर्ट में क्या कहा गया है ।

Heatwave Alert 23 May 2026

Photo Credit- Google Heatwave Alert 23 May 2026

Heatwave Alert 23 May 2026: देश के अलग-अलग हिस्सों में गर्मी का जबरदस्त प्रकोप देखा जा रहा है और इसने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। यह सच है कि दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक मौसम न सिर्फ दिन में बल्कि रात में भी काफी गर्म रह रहा है। लोगों के बीच अफरातफरी मची हुई है लेकिन इस सब के बीच हीट वेव अलर्ट 23 मई 2026 की बात करें तो आने वाला समय लोगों के लिए और भी मुश्किलें बढ़ाने के लिए काफी है। दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश तक रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं आपके शहर में गर्मी की स्थिति।

दिल्ली में क्या गर्मी से मिल सकती है राहत

दिल्ली और आसपास के क्षेत्र की बात करें तो कहा जा रहा है कि गुरुग्राम और फरीदाबाद में शनिवार को लू चलने की संभावना है। 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी। इसके साथ ही आईएमडी की तरफ से यह भी कहा गया है कि 28 मई तक हीट वेव से बचा नहीं जा सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस रहने वाली है।

उतर प्रदेश के लिए जानें Heatwave Alert 23 May 2026

उत्तर प्रदेश में 23 मई को लू चलने की संभावना जताई गई है। इस दौरान प्रयागराज से लेकर वाराणसी, गाजीपु, नोएडा, गाजियाबाद में दिन के साथ-साथ रात गर्म होने वाली है। मौसम विभाग की तरफ से 12 से लेकर 4 के बीच घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है। उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में रेड तो कुछ में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग ने कहां के लिए दिया अलर्ट

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट्स की बात करें तो हीट वेव अलर्ट 23 मई 2026 में हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और उड़ीसा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दिल्ली जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पंजाब में जबरदस्त लू का प्रकोप देखा जा सकता है।

मध्य प्रदेश से लेकर बिहार तक अफरातफरी

मध्य प्रदेश में गर्मी आफत बनकर टूटने वाली है और इस दौरान लू का अलर्ट जारी किया गया है। लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। हालांकि बिहार में भी गर्मी के साथ तूफान देखने को मिल सकता है लेकिन इस दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति रफ्तार से आंधी बारिश का भी अलर्ट दिया गया है।

राजस्थान से पंजाब तक रुलाएगी गर्मी

राजस्थान में धूल भरी आंधी की वजह से लोगों का जीना मुश्किल हो सकता है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना बताई गई है। हालांकि भीषण गर्मी से जूझ रहे राज्य की बात करें तो पंजाब और हरियाणा में भी अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री सेल्सियस देखा जा सकता है।

 

 

Exit mobile version