---Advertisement---

कल का मौसम 5 Feb 2025: Punjab में आंधी-बारिश बढ़ाएगी कनकनी, तो Rajasthan, MP में कोहरे, शीतलहर का अलर्ट; Delhi में होगी बारिश या निकलेगी धूप, पढ़ें वेदर रिपोर्ट

कल का मौसम 5 Feb 2025: कई राज्यों में मौसम की आंख मिचौली जारी है, इसी बीच एक बार आईएमडी ने कई जगहों पर बारिश, कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 4, 2025 6:21 अपराह्न

कल का मौसम 5 Feb 2025
Follow Us
---Advertisement---

राकल का मौसम 5 Feb 2025: यूपी समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम ने करवट ले लिया है। गौरतलब है कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान समेत कई जिलों में बारिश ने एक फिर ठंड बढ़ा दी है। आलम यह है कि सुबह के वक्त लोगों को जबरदस्त कोहरा देखने को मिल रहा है। इसके अलावा बिहार में भी शीतलहर लगातार अपना भीषण प्रकोप दिखा रहा है, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 5 Feb 2025 के लिए पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

Punjab में आंधी-बारिश बढ़ाएगी कनकनी

पहाड़ से सटे होने के कारण पंजाब में मौसम का उलटफेर लगातार जारी है। वहीं एक बार फिर राज्य के कई जिलो में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। अगर पंजाब में कल का मौसम 5 Feb 2025 की बात करें तो पटियाला, अबोहर, अमृतसर, आनंदपुर साहिब, बठिंडा, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना समेत कई जगहों पर विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि बीते कुछ दिनों से पंजाब का मौसम लगातार बदल रहा है, जिसके कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Rajasthan, MP में कल का मौसम 5 Feb 2025 का मौसम कैसा रहेगा?

राजस्थान, मध्यप्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है, जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर पूर्ण रूप से देखने को मिल रहा है। गौरतलब है कि इसकी वजह से कई जिलों में बादल छाए रहे, वहीं बारिश भी हुई, जिसके कारण ठंड में इजाफा हो गया है। वहीं अगर कल का मौसम की बात करें तो, जयपुर, सीकर, बाड़मेर, जैसलमेर समेत कई जगहों पर मौसम विभाग ने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश में भी कई जगहों पर विभाग ने शीतलहर और कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है। आईएमडी के अनुसार भोपाल, चित्रकुट, धार, इंदौर, जबलपुर, कटनी, रतलाम समेत कई जगहों पर कोहरे और शीतलहर की संभावना जताई है।

Delhi में कल का मौसम 5 Feb 2025 कैसा रहेगा?

राजधानी दिल्ली में लगातार मौसम का मिजाज जारी है। एक तरह दिल्ली में चुनावी पारा लगातार बढ़ रहा है, वहीं मौसम विभाग ने एक बार फिर राजधानी में बारिश का अनुमान जताया है। गौरतलब है कि दिल्ली के कई जगहों पर आज हल्की बारिश हुई थी, वहीं अगर कल का मौसम 5 Feb 2025 की बात करें तो, दिल्ली यूनिवर्सिटी, चांदनी चौक, पितमपुरा, नरेला, सफदरजंग समेत कई शहरों में विभाग ने बारिश का अनुमान जताया है।

Delhi, Patna समेत इन शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
भोपाल1229
गुरूग्राम1121
रांची1530
लखनऊ1228
कोलकाता2028
बेंगलुरू1631
दिल्ली1025
जयपुर1224
पटना1528
मुंबई1833

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

दिल्ली समेत देश के राज्यों में मानों मौसम लुका छुपी खेल रहा है। कभी बारिश ने तो कभी शीतलहर ने लोगों की चिंता को दोगुना कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026