---Advertisement---

Monsoon Alert 25 June 2025: Bihar, Jharkhand में भयंकर बारिश से बाढ़ का खतरा, तो Delhi में तूफान के अलर्ट से घबराए लोग; चेक करें उत्तर भारत का वेदर रिपोर्ट

Monsoon Alert 25 June 2025: दिल्ली में तो मानों मौसम आंख मिचौली खेल रहा है, मौसम विभाग ने तूफान, बारिश, आंधी का अलर्ट जारी कर रखा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 24, 2025 5:55 अपराह्न

Monsoon Alert 25 June 2025
Follow Us
---Advertisement---

Monsoon Alert 25 June 2025: मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। उत्तर भारत के कई राज्यों में मानसून दस्तक दे चुका है, जिसके बाद स्थिति और खतरनाक हो गई है, गुजरात समेत कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है, जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है, वहीं बिहार, झारखंड में लगातार बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बन गई है। प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है, वहीं राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां तो विभाग ने तेज तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। इसी बीच आईएमडी ने कई राज्यों में Monsoon Alert 25 June 2025 का पुर्वानुमान जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कि कल का मौसम कैसा रहने वाला है।

Bihar, Jharkhand में भयंकर बारिश से बाढ़ का खतरा

बिहार, झारखंड में लगातार मौसम खराब हो रहा है, आलम यह है Bihar, Jharkhand में लगातार हो रही बारिश के कारण ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है, ग्रामीण दहशत में है, बिहार की कई नदियां उफान पर है, लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, अगर Monsoon Alert 25 June 2025 की बात करें तो विभाग ने अगले कुछ दिनों तक लगातार बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है, जिसमे छपरा, पटना, हाजीपुर, समस्तीपुर समेत कई जिले शामिल है। वहीं अगर झारखंड की बात करें तो विभाग ने कई जिलों में बिजली चमकने के साथ तूफान, तेज सतही हवाओं का अलर्ट जारी कर दिया है।

Delhi में तूफान के अलर्ट से घबराएं लोग – Monsoon Alert 25 June 2025

दिल्ली में तो मानों मौसम आंख मिचौली खेल रहा है, बीते कई दिनों से मौसम विभाग ने तूफान, बारिश, आंधी का अलर्ट जारी कर रखा है। हालांकि दिल्ली का मौसम समझ से परे है, क्योंकि आधी दिल्ली में बारिश हो रही है, तो आधे दिल्ली में गर्मी का प्रकोप जारी है। बारिश के अलर्ट के बीच उमस भरी गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है, अगर दिल्ली में कल का मौसम की बात करें तो विभाग ने हल्की से मध्यम वर्षा, बिजली के साथ तूफान और तेज़ हवाएँ (30-40 किमी प्रति घंटे का अलर्ट जारी कर दिया है।

उत्तर भारत में कल का मौसम कैसे रहेगा

24 से 30 तारीख के दौरान पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। यह कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले दिनों में इन राज्यों मे स्थिति और खराब होने जा रही है, जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है। इसके अलावा गुजरात में लगातार हो रही बारिश के कारण बाढ़ की स्थति पैदा हो गई है, आने वाले दिनों में विभाग ने लोगों को अलर्ट रहने के लिए कहा है।

हिमाचल प्रदेश का Monsoon Alert 25 June 2025 कैसा रहने वाला है

विभाग ने 25 जून के लिए हिमाचल प्रदेश के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें चंबा, सिरमौर, मंडी और सोलन जिलों में भारी बारिश की संभावना है। वहीं Monsoon Alert 25 June 2025 के अनुसार 24-30 जून के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकांश/कई स्थानों पर हल्की/मध्यम वर्षा, साथ में आंधी, बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा गुजरात क्षेत्र, कोंकण और गोवा तथा मध्य महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 14 May 2026

मई 13, 2026

Noida International Airport

मई 13, 2026

Anurag Dhanda

मई 13, 2026

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

CM Mohan Yadav

मई 13, 2026

Mohan Yadav

मई 13, 2026