---Advertisement---

Monsoon Alert 30 June 2025: मानसून का आगमन, Bihar, UP में बारिश, तूफान से हाहाकार, तो Uttarakhand में भूस्खलन से भारी तबाही; चेक करें अपने शहर का वेदर अपडेट

Monsoon Alert 30 June 2025: उत्तरकाशी में भारी बारिश और बादल फटने से भूस्खलन हुआ और व्यापक हुआ, जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 29, 2025 6:40 अपराह्न

Monsoon Alert 30 June 2025
Follow Us
---Advertisement---

Monsoon Alert 30 June 2025: आईएमडी के अनुसार पूरे भारत में मानसून का आगमन हो चुका है। हालांकि मानसून के आने के साथ ही लोगों की परेशानी बढ़ गई है, क्योंकि पहाड़ों पर लगातार भूस्खलन हो रहा है जिससे कई जानें चली गई है, वहीं अभी भी कई लोग लापता है। इसी के साथ उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए कई जिलों में भयंकर बारिश और तूफान का रेड अलर्ट जारी दिया गया है। इसके अलावा बिहार, यूपी में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है। जिससे नदियां उफान पर और बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। अगले 7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी वर्षा की गतिविधि जारी रहने की संभावना है। इसी बीच आईएमडी ने कल यानि Monsoon Alert 30 June 2025 के लिए पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

Uttarakhand में भूस्खलन से मची भारी तबाही

उत्तरकाशी में भारी बारिश और बादल फटने से भूस्खलन हुआ और व्यापक व्यवधान हुआ। यमुनोत्री राजमार्ग पर एक होटल स्थल के पास नौ श्रमिक लापता, खोज अभियान जारी है। सड़कें असुरक्षित होने के कारण चार धाम यात्रा कम से कम 24 घंटे के लिए स्थगित कर दी गई है। वहीं मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए भयंकर बारिश का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा Monsoon Alert 30 June 2025 की बात करें तो आसपास में चेतावनी जारी कर दिया है। गौरतलब है कि पहाड़ों पर लगातार मौसम खराब हो रहा है, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

Bihar, UP में बारिश और तूफान से हाहाकार – Monsoon Alert 30 June 2025

बिहार, यूपी में लगातार मौसम खराब हो रहा है, इसी बीच आईएमडी ने अगले कुछ दिनों के लिए भयंकर बारिश और तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं लगातार हो रही बारिश के कारण नदियां उफान पर है, जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। वहीं आईएमडी ने कल का मौसम के लिए बारिश, आंधी, तूफान के लिए चेतावनी जारी कर दी है। वहीं अगर यूपी की बात करें तो विभाग ने कई जगहों पर कमोबेश बारिश की संभावना जताई गई है। जिससे लोगों की परेसानी बढ़ सकती है।

उत्तर भारत में कल का मौसम कैसा रहना वाला है?

झारखंड और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ-साथ कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है। उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। पश्चिम बंगाल के गंगा के तटीय क्षेत्र, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, बिहार, छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, पूर्वी उत्तर प्रदेश, गुजरात राज्य, केरल और माहे, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा और विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026