---Advertisement---

कल का मौसम 10 April 2025: बाप रे! Rajasthan में 44 डिग्री पहुंचा तापमान, तो Delhi, Jharkhand में तेज तूफान, बारिश की चेतावनी से इन क्षेत्रों में बढ़ी दहशत; जानें वेदर रिपोर्ट

कल का मौसम 10 April 2025: उत्तर भारत के कई राज्यों में लगातार गर्मी के प्रकोप जारी है, खासकर राजस्थान में जहां तापमान 44 डिग्री पहुंच गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 9, 2025 7:06 अपराह्न

कल का मौसम 10 April 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 10 April 2025: एक बार फिर राजधानी दिल्ली में मौसम बदलने जा रहा है, हालांकि मौसम में बदलाव के बाद भी दिल्लीवासियों की मुसीब बढ़ने वाली है। उत्तर भारत समेत देश के कई राज्यों में गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिय है। आलम यह है कि अप्रैल में ही राजस्थान के कई जिलों में तो तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच चुका है, जो एक चिंता का विषय है। दोपहर के समय लोग घरों से निकलने में कतरा रहे है, इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 10 April 2025 के लिए पुर्वानुमान जारी कर दिया है, आईए आपको बता है कि देशभर का वेदर रिपोर्ट कैसा रहने वाला है।

Rajasthan में 44 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान

बता दें कि राजस्थान अपनी गर्मी को लेकर पूरे देश में जाना जाता है, कई बार तो राजस्थान के कई जिलों में तापमान 50 से 60 डिग्री तक पहुंच जाता है। हालांकि यह सिलसिला जून-जुलाई में शुरू होता है, लेकिन अप्रैल के महीने में ही कई शहरों का तापमान 44 डिग्री तक पहुंच गया है, जिसने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है, अग राजस्थान में कल का मौसम 10 April 2025 की बात करें तो विभाग ने बाड़मेर समेत कई जगहों पर तापमान 44 डिग्री रहने का अनुमान जताया है, वहीं अलवर,अजमेर, भरतपुर, कोटा, बीकानेर समेत कई जगहों पर तापमान 42 डिग्री का अनुमान लगाया है। गौरतलब है कि लगातार तापमान में बढ़ोतरी ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है।

Delhi, Jharkhand में कल का मौसम 10 April 2025 कैसा रहेगा?

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। दिल्ली में अगले दो दिन विभाग ने तेज बारिश, आंधी का अलर्ट जारी कर दिया है। अगर दिल्ली में कल का मौसम की बात करें तो विभाग ने कई इलाकों में बारिश, आंधी की चेतावनी जारी कर दी है। वहीं अग झारखंड की बत करें तो बोकारो, टाटा, जमशेदपुर, समेत कई इलाकों में विभाग तेज आंधी बारिश के साथ बिजली गिरने की आंशक जाहिर की है। वहीं हरियाणा, पंजाब में भी लगातार तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है, अगर बिहार की बात करें तो विभाग ने आरा, बक्सर, हाजीपुर समेत कई जगहों पर तापमान 40 डिग्री रहने का अनुमान जताया है।

Delhi, Rajasthan समेत इन शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
गुरूग्राम36°C27°C
रांची34°C20°C
लखनऊ38°C24°C
कोलकाता34°C25°C
बेंगलुरू35°C22°C
दिल्ली38°C27°C
जयपुर40°C25°C
पटना38°C27°C
भोपाल40°C24°C
मुंबई34°C24°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

दिल्ली समेत देश के राज्यों में मानों मौसम लुका छुपी खेल रहा है। कभी बारिश ने तो कभी बर्फबारी, तो कभी तेज सतही हवाओं ने लोगों की चिंता को दोगुना कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

जून 28, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 28, 2026

US-Iran War

जून 28, 2026

Ketan Murder Case

जून 28, 2026

Ram Mandir Chanda Chori

जून 28, 2026

Punjab News

जून 27, 2026