---Advertisement---

कल का मौसम 10 March 2025: होली से पहले Delhi, Haryana में आसमानी आफत, तेज सतही हवाओं से बदला मौसम का रंग, तो यहां होगी बर्फबारी; जानें वेदर रिपोर्ट

कल का मौसम 10 March 2025: होली में दिल्ली समेत कई जिलों में विभाग ने बारिश की संभावना जताई है, जो त्योहार पर लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 9, 2025 6:53 अपराह्न

कल का मौसम 10 March 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 10 March 2025: पूरे देश में होली का माहौल बन चुका है, और तारीख भी नजदीक आ रही है, इसी बीच कई राज्यों में मौसम भी अपना रंग बदल सकता है, जिससे होली में लोगों की परेशानी बढ़ सकती है, कई राज्यों में तो होली में भी मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि दिल्ली, हरियाणा में बारिश और तेज सतही हवाएं, तो बिहार में एक बार फिर कोहरे की वापसी हो सकती है, इसके अलावा होली पर पहाड़ों पर भी बर्फबारी लगातार जारी है, साथ ही एक बार फिर बर्फबारी की अलर्ट जारी कर दिया है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 10 March 2025 का पुर्वानुमान जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कि कल का मौसम कैसा रहने वाला है।

होली से पहले Delhi, Haryana में आसमानी आफत का अलर्ट

होली में महज अब 3 से 4 दिन का समय बच गया है, धीरे-धीरे माहौल बन रहा है, लेकिन एक बार राजधानी में मौसम अपना रंग बदल सकता है, जिससे दिल्लवासियों को परेशानी हो सकती है। इसके अलावा हरियाणा में तो विभाग ने होली के दिन भी बारिश की संभावना जताई है, जिससे होली के दिन मौसम रंग में भंग डाल सकता है। गौरतलब है कि दिल्ली में मौसम की आंख मिचौली लगातार जारी है, जो लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है।

वहीं अगर दिल्ली में कल का मौसम 10 March 2025 की बात करें तो विभाग ने लोधी रोड, दिल्ली यूनिवर्सिटी, कुतुब मीनार समेत कई जगहों पर आने वाले दिनों में बारिश और तेज सतही हवाओं का अलर्ट जारी कर दिया है, वहीं अगर हरियाणा की बात करें तो विभाग ने हिसार, पानीपत, फरीदाबाद, गुरूग्राम, समेत कई जिलों में लगातार बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है, साथ ही होलिका दहन और होली के दिन विभाग ने बारिश की संभावना जताई है।

Bihar में कल का मौसम 10 March 2025 कैसा रहेगा?

बिहार में मौसम की आंख मिचौली लगातार जारी है, जो एक बार फिर बिहारवासियों की परेशानी बढ़ा सकती है। साथ ही होली में भी अच्छी खासी ठंड रहने की उम्मीद है। इसी बीच मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए घने कोहरे की संभावना जताई है, गौरतलब है कि बिहार में बीच – बीच में मौसम का बदलाव लगातार जारी है।

वहीं अगर बिहार में कल का मौसम की बात करें तो विभाग ने छपरा, सीवान, गोपालगंज, रोहतास, सासाराम, हाजीपुर, सोनपुर, बक्सर समेत कई जिलों में विभाग ने कोहरे की चेतावनी जारी कर दी है, बता दें कि इस बार होली का त्योहार 14 मार्च को मनाया जा रहा है, वहीं उत्तर भारत के कई जिलों में विभाग ने बारिश तेज सतही हवाएं, कोहरा, बर्फबारी को लेकर विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।

Himachal Pradesh में कल का मौसम 10 March 2025 कैसा रहेगा?

मार्च का महीना शुरू हो चुका है, लेकिन पहाड़ों पर अभी भी बर्फबारी जारी है, इसी बीच विभाग ने हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है, गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में कुछ दिनों से लगातार बारिश और बर्फबारी जारी है, जिसने स्थानीय लोगों की परेशानी की बढ़ा दी है। हालांकि पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है, वहीं अगर Himachal Pradesh में कल का मौसम 10 March 2025 की बात करें तो विभाग ने चंबा, डलहौजी, धर्मशाला, कांगड़ा, कलपा, कुफरी, कुल्लु, मनाली समेत कई जिलों मे विभाग ने बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

Delhi, Ranchi समेत इन शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
भोपाल19°C36°C
गुरूग्राम15°C31°C
रांची16°C32°C
लखनऊ15°C32°C
कोलकाता24°C33°C
बेंगलुरू18°C33°C
दिल्ली15°C32°C
जयपुर20°C30°C
पटना18°C32°C
मुंबई23°C38°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

दिल्ली समेत देश के राज्यों में मानों मौसम लुका छुपी खेल रहा है। कभी बारिश ने तो कभी बर्फबारी, तो कभी तेज सतही हवाओं ने लोगों की चिंता को दोगुना कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Rain Alert 2 March 2026

मार्च 1, 2026

कल का मौसम 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026