---Advertisement---

कल का मौसम 27 January 2025: Rajasthan, Punjab में कोहरे का अटैक, तो UP में शीतलहर से बढ़ी कनकनी, यहां होगी बर्फबारी; जानें वेदर रिपोर्ट

कल का मौसम 27 January 2025: मौसम की लगातार लुका छुपी के बीच विभाग ने कई राज्यों में शीतहर और घने कोहरे की चेतावानी जा कर दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 26, 2025 5:40 अपराह्न

कल का मौसम 27 January 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 27 January 2025: दिल्ली ही नहीं उत्तर भारत के कई राज्य ठंड की जद में है, हालांकि राजधानी में हल्की धूप से कुछ वक्त के लिए दिल्लीवासियों को राहत मिली है। वहीं एक बार फिर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा में घने कोहरे की चेतावनी विभाग ने जारी कर दी है। वहीं यूपी में शीतलहर का आतंक लगातार जारी है। वहीं अगर पहाड़ों की बात करें तो अभी भी पहाड़ों पर रूक-रूक कर जारी है। वहीं पहाड़ों पर एक बार फिर सैलानियों की तादात बढ़ गई है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी पहाड़ों पर हिमपात जारी रह सकता है तो मैदानी इलाकों में अभी रूक रूक कर ठंड अपना प्रकोप दिखा सकती है। इसी बीच विभाग ने कल का मौसम 27 January 2025 के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

Rajasthan, Punjab में कोहरे का अटैक

राजस्थान, पंजाब में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है, कभी शीतलहर तो कभी बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इसी बीच मौसम विभाग ने इन दोनों राज्यों में भयंकर कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है। अगर राजस्थान में कल का मौसम 27 January 2025 की बात करें तो विभाग ने अजमेर, बाड़मेर, अलवर, भिलवाड़ा, समेत राज्य के कई जिलों में भयंकर कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा पंजाब में भी मौसम का अलग मिजाज देखने को मिल रहा है। इसी बीच विभाग ने अमृतसर, बठिंडा, लुधियाना, पठानकोट समेत कई जिलों में भी भीषण कोहरे की संभावना जताई है।

UP में कल का मौसम 27 January 2025 कैसा रहेगा?

उत्तर प्रदेश में भी मौसम का अलग- अलग मिजाज देखने को मिल रहा है। कहीं बारिश तो कहीं शीतलहर ने यूपी के लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है। आलम यह है कि भीषण ठंड के कारण लोग अपने घर से बाहर निकलने में कतरा रहे है। सुबह के वक्त घना कोहरा तो दोपहर में शीतलहर नेे मुसीबत बढ़ा रखी है। वहीं अगर कल का मौसम 27 January 2025 की बात करें तो विभाग ने गोरखपुर, बलिया, प्रयागराज, अयोध्या, लखनऊ समेत कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा कानपुर, मथुरा, बरेली समेत कई जिलों में कोहरे की संभावना जताई गई है।

हिमाचल में कल का मौसम 27 January 2025 कैसा रहेगा?

पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी का दौर जारी है, आलम यह है कि अब स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि बर्फबारी से सैलानियों के चेहरे पर खुशी छाई है। इसके अलावा सैलानियों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। इसी बीच विभाग ने कल का मौसम के लिए बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के अनुसार कुल्लु, मनाली, डलहौजी, कसौली समेत कई जगहों पर बर्फबारी का अंदेशा जताया है। हालांकि विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पहाड़ों पर भी तापमान बढ़ सकता है, यानि आने वाले 10 – 15 दिनों तक ही बर्फबारी हो सकती है।

Delhi, Patna समेत इन शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
भोपाल1027
गुरूग्राम723
रांची925
लखनऊ825
कोलकाता1526
बेंगलुरू1630
दिल्ली823
जयपुर723
पटना1222
मुंबई1935

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

दिल्ली समेत देश के राज्यों में मानों मौसम लुका छुपी खेल रहा है। कभी बारिश ने तो कभी शीतलहर ने लोगों की चिंता को दोगुना कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 12, 2026