---Advertisement---

कल का मौसम 15 Jan 2025: सावधान! Delhi, Punjab में बारिश बढ़ाएगी कनकनी, तो Bihar में कोहरे, शीतलहर का अलर्ट, जानें Uttarakhand का वेदर अपडेट

कल का मौसम 15 Jan 2025: राजधानी में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है और ठंड कनकनी बढ़ाने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 14, 2025 6:22 अपराह्न

कल का मौसम 15 Jan 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 15 Jan 2025: राजधानी दिल्ली में बीते कुछ दिनों से मौसम आंख मिचौली खेल रहा है। वहीं एक बार फिर दिल्ली का मौसम दिल्लीवासियों की परेशानी बढ़ाने के लिए तैयार है। मौसम विभाग ने दिल्ली और पंजाब में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है, तो उत्तर भारत के अन्य राज्यों में शीतलहर और कोहरा परेशानी बढ़ाने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। आईएमडी ने कल का मौसम के लिए पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

Delhi, Punjab में बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में एक बार फिर आसमानी आफत ठंड बढ़ाने के लिए तैयार है। वहीं अगर दिल्ली में कल का मौसम 15 Jan 2025 की बात करें तो सफरदरजंग, नफजगढ़, दिल्ली यूनिवर्सिटी, नरेला, समेत कई इलाकों में विभाग ने बारिश का अनुमान जताया है। इसके अलावा पंजाब के आनंदपुर साहिब, बठिंडा, लुधियाना, अमृतसर समेत कई जिलों में बारिश की संभावना जाहिर की है।

Bihar में कल का मौसम 15 Jan 2025 कैसा रहेगा?

बेगूसराय, दरभंगा समेत कई जिलों में लगातार कोहरा अपना रौद्र रूप दिखा रहा है, मकर सक्रांति के अगले दिन भी बिहार वासियों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने छपरा, गोपालगंज, सीवान, आरा, बक्सर समेत कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है, वहीं हाजीपुर पटना समेत अन्य इलाकों में पछुआ बहने के कारण विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है।

Uttarakhand में कल का मौसम 15 Jan 2025 कैसा रहेगा?

देवभूमि कहे जानें वाले उत्तराखंड में भी लोगों को मौसम की मार झेलनी पड़ रही है। लगातार मौसम में हो रहे बदलाव ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बद्रीनाथ, केंदारनाथ, यमुनोत्री समेत कई जगहों पर तो तापमान माइन्स 10 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं विभाग ने कल घने कोहरे और हल्की बारिश की संभावना जताई है।

Delhi, Patna समेत इन शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
भोपाल8°C24°C
गुरूग्राम10°C16°C
रांची11°C24°C
लखनऊ11°C22°C
कोलकाता15°C24°C
बेंगलुरू19°C28°C
दिल्ली9°C18°C
जयपुर9°C18°C
पटना12°C19°C
मुंबई20°C32°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

दिल्ली समेत देश के राज्यों में मानों मौसम लुका छुपी खेल रहा है। कभी कोहरा तो कभी शीतलहर ने लोगों की चिंता को दोगुना कर दिया है।

राजस्थान में तेज आंधी के साथ होगी बारिश

राजस्थान में भी मौसम गड़बड़ा गया है। आईएमडी ने कल का मौसम 15 Jan 2025 के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने अजमेर, अलवर, भरतपुर, बिकानेर, दौसी, डींग समेत कई जिलों में बारिश और आंधी का अनुमान जताया है। वहीं बारिश के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि राजस्थान में एक बार फिर ठंड अपने प्रकोप दिखाएगी। गौरतलब है कि उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज समझना बेहद मुश्किल होता जा रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 2 March 2026

मार्च 1, 2026

कल का मौसम 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 1, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 1, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026