---Advertisement---

कल का मौसम 17 March 2025: Bihar, Jharkhand में प्रचंड गर्मी से हाहाकार, तो Delhi में तेज सतही हवाओं से बढ़ेगी ठंड, यहां होगी बर्फबारी; जानें Weather Report

कल का मौसम 17 March 2025: बिहार से लेकर हिमाचल प्रदेश तक, मौसम की आंख मिचौली लगातार जारी है, जो परेशानी का सबब बनी हुई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 16, 2025 7:05 अपराह्न

कल का मौसम 17 March 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 17 March 2025: उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम के बदलाव ने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है। आलम यह है कि लोग सोचने पर मजबूर हो गए है, कि वह ठंड कपड़े पहने या रखें। पहाड़ों पर तो लगातार बर्फबारी लोगों के लिए परेशानी की सबब बना हुआ है, लेकिन पर्यटकों में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है। वहीं अगर उत्तर भारत की बात करें तो विभाग दिल्ली में बारिश के बाद तेज हवाओं चल सकती है, तो वहीं बिहार और झारखंड में गर्मी का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने कल का मौसम 17 March 2025 के लिए पुर्वानुमान जारी कर दिया है। चलिए आपको बता दें देशभर में कल के Weather Report के बारे में।

Bihar, Jharkhand में प्रचंड गर्मी से हाहाकार

बिहार, झारखंड में एक बार फिर मौसम ने पूरी तरह से करवट ले लिया है, जो लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है, होली बीतते ही विभाग ने इन दोनों राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है, साथ ही आने वाले दिनों में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा सकती है। अगर बिहार में कल का मौसम की बात करें तो छपरा, आरा, बक्सर, पटना, गया, समस्तीपुर, हाजीपुर समेत कई जिलों में विभाग ने हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया है, तो वहीं Jharkhand में कल का मौसम 17 March 2025 की बात करें तो विभाग ने बोकारों, रामपुर, देवघर, दुमका, रांची समेत कई जगहों पर भयंकर हीटवेव की संभावना जताई है, जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बता दें कि इन दोनों ही राज्यों में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है।

Delhi में कल का मौसम 17 March 2025 कैसा रहेगा?

राजधानी दिल्ली के लोगों को तो मौसम का मिजाज ही समझ नहीं आ रहा है, कभी तेज धूप तो कभी बारिश, तो कभी तेज हवाएं परेशानी का सबब बनी हुई है, आलम यह है कि लोगों को कभी-कभी जैकेट पहनना पड़ रहा है। इसी बीच एक बार फिर राजधानी दिल्ली में मौसम बदलने जा रहा है, विभाग ने अगल दो दिनों के लिए तेज सतही हवाओं का अलर्ट जारी कर दिया है। अगर दिल्ली में कल का मौसम ती बात करें तो दिल्ली यूनिवर्सिटी, नरेला, पालम, कुतुब मीनार समेत कई जगहों पर विभाग ने तेज सतही हवाओं का अलर्ट जारी कर दिया है। यानि अगले दो दिनों तक दिल्ली में तेज सतही हवाएं चलेगी, जिससे ठंड की वापसी होने की उम्मीद है।

Himachal Pradesh में कल का मौसम 17 March 2025 कैसा रहेगा?

पहाड़ों पर लगातार बारिश और बर्फबारी ने तबाही मचा रखी है, पहाड़ों पर लगातार हो रही, बर्फबारी ने स्थानीय लोगों को परेशानी में डाल रखा है। इसी बीच एक बार फिर मौसम विभाग ने हिमाचल के कई जिलों में बर्फबारी की चेतावनी जारी कर दी है। अगर यहां कल का मौसम की बात करें तो बिलासपुर, चंबा, डलहौजी, कांगडा, कसौली, मनाली समेत कई जगहों पर बर्फबारी की चेतावनी जारी कर दी है। इसके अलावा अगर उत्तराखंड में कल का मौसम 17 March 2025 की बात करें तो विभाग ने गुलमर्ग, श्रीनगर, बारमूला समेत कई जिलों में विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।

Delhi, Ranchi समेत इन शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
गुरूग्राम18°C31°C
रांची19°C34°C
लखनऊ18°C34°C
कोलकाता27°C35°C
बेंगलुरू18°C35°C
दिल्ली16°C31°C
जयपुर15°C32°C
पटना22°C33°C
भोपाल19°C36°C
मुंबई22°C34°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

दिल्ली समेत देश के राज्यों में मानों मौसम लुका छुपी खेल रहा है। कभी बारिश ने तो कभी बर्फबारी, तो कभी तेज सतही हवाओं ने लोगों की चिंता को दोगुना कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026