---Advertisement---

कल का मौसम 20 Aug 2025: Uttarakhand में फिर आसमानी आफत का दिखेगा असर, तो Rajasthan, Jharkhand में अत्यधिक बारिश, तूफान से कोहराम; चेक करें IMD Report

कल का मौसम 20 Aug 2025: पूरे देशभर में मौसम का लगातार रौद्र रूप लगातार जारी है, जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 19, 2025 6:31 अपराह्न

कल का मौसम 20 Aug 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 20 Aug 2025: देशभर में मौसम का रौद्र रूप लगातार जारी है, जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। देश की आर्थिक राजधानी में मौसम की कहर इस कदर है कि स्कूल बंद करने के आदेश दे दिए गए है, लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है। इसके अलावा यूपी और बिहार में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। लाखों की संख्या में लोग बेघर हो गए है। अगर पहाड़ों की बात करें तो इस बार तो पहाड़ों पर हाहाकार मचा हुआ है, लगातार बारिश, भूस्खलन, और बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही है, जिसमे सैकड़ों लोगों के मारे जाने की खबर है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 20 Aug 2025 के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

Uttarakhand में फिर आसमान से बरसेगी आफत

पहाड़ों पर लगातार खराब मौसम बना हुआ है, जो स्थानीय लोगों की परेशानी का सबब बना हुआ है, लगातार बारिश के कारण भूस्खलन, बादल फटने की घटनाएं सामने आ रही है। जिसने कई जिलों में डर का माहौल पैदा कर दिया है। आलम यह है कि विभाग ने एक बार फिर रूद्रप्रयाग, देवप्रयाग, गंगोत्री, यमुनोत्री, हल्द्वानी समेत कई जिलों में भयंकर बारिश, आंधी, तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं हिमाचल की बात करें तो यहां भी अगले 24 घंटों के लिए विभाग ने लोगों का सतर्क रहने के लिए कहा है।

Rajasthan, Jharkhand में कल का मौसम 20 Aug 2025 कैसा रहेगा?

मौसम विभाग ने 27 जिलों के लिए बारिश तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर सिस्टम के असर से अगस्त के आखिरी सप्ताह तक बारिश की संभावना जताई गई है। राजस्थान में कल का मौसम 20 Aug 2025 की बात करें तो विभाग ने अजमेर, अलवर, बाड़मेर, दौसा, धोलपुर समेत कई जिलों के लिए विभाग ने बारिश आंधी तूफान का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। झारखंड में मौसम का कहर देखने को मिल सकता है।

अन्य राज्यों की बात करें तो भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पुष्टि की है कि 21 अगस्त तक मुंबई और कोंकण तथा महाराष्ट्र के घाट क्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्रों में लगातार मानसून की बारिश जारी रहेगी। सौराष्ट्र और कच्छ में 19-21 के दौरा, विदर्भ और उत्तरी तेलंगाना में 20 अगस्त को अत्यंत भारी वर्षा की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Punjab News

अप्रैल 15, 2026

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026