---Advertisement---

कल का मौसम 21 Aug 2025: Mumbai में अगले 24 घंटे भयंकर बारिश का रेड अलर्ट, तो Bihar, Jharkhand में वज्रपात, ओलावृष्टि बढ़ाएगी टेंशन; चेक करें IMD Report

कल का मौसम 21 Aug 2025: मुंबई में बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने जीवन पूरी तरह-तरह अस्त व्यवस्त कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 20, 2025 6:17 अपराह्न

कल का मौसम 21 Aug 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 21 Aug 2025: मुंबई में बीते दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने जीवन पूरी तरह-तरह अस्त व्यवस्त कर दिया है। सड़कें जलमग्न है, रेल पटरियां पानी से भरी हुई है, स्कूल कॉलेज, दफ्तर ऐतिहातन बंद कर दिए गए है। प्रशासन ने अगले 24 घंटों के घर से ना निकलने की सलाह दी है, आलम यह है कि लोग लगातार बारिश से परेशान हो चुके है। इसके अलावा मौसम विभाग ने बिहार और झारखंड में वज्रपात, ओलावृष्टि और बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं पहाड़ों पर भी आसमानी आफत का कहर लगातार जारी है। इस बार तो बड़ी संख्या में जान माल का नुकसान हुआ है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 21 Aug 2025 के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

Mumbai में अगले 24 घंटे भयंकर बारिश का रेड अलर्ट

देश भर में दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून जबर्दस्‍त रूप से सक्रिय है. इसके कारण देश के कई इलाकों में लगातार भारी बारिश दर्ज की जा रही है. खासकर महाराष्‍ट्र और कर्नाटक जैसे राज्‍यों के कई इलाकों में बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है. मुंबई में लगातार बारिश ने आज जनजीवन को अस्‍तव्‍यस्‍त कर दिया है। मुंबई में कल का मौसम 21 Aug 2025 की बात करें तो IMD ने मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में अगले 24 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया दिया है। स्कूल, कॉलेज पूरी तरह से ठप हो गए है। लगातार चार दिनों से भारी बारिश ने कभी न थमने वाले इस शहर का मानों सब कुछ रोक दिया हो। वहीं अगले 24 घंटे मुंबई के लिए बेहद भारी होने वाले है।

Bihar, Jharkhand में कल का मौसम 21 Aug 2025 कैसा रहेगा?

बिहार में आज भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. मौसम विभाग पटना के अनुसार राज्य के सभी 38 जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात, ओलावृष्टि और बिजली गिरने का अंदेशा जारी कर दिया है, साथ ही लोगों को घरों में ही रहने की सलाह दी गई है। वहीं अगर झारखंड की बात करें तो विभाग ने भी वज्रपात, ओलावृष्टि का अलर्ट जारी जारी कर दिया है। अन्य राज्यों की बात करें तो विभाग ने गुजरात में 20 अगस्त को भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ अत्यंत से असाधारण रूप से भारी वर्षा की संभावना है।

सौराष्ट्र एवं कच्छ और दक्षिण गुजरात क्षेत्र में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और कुछ स्थानों पर अत्यंत से असाधारण रूप से भारी वर्षा (≥30 सेमी) होने की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 18, 2026

Rain Alert 19 October 2026

अक्टूबर 18, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 18, 2026

Jaipur Viral Video

अक्टूबर 18, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 18, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 18, 2026