---Advertisement---

कल का मौसम 21 Feb 2025: ध्यान दें! Haryana, Punjab में आंधी-बारिश का अलर्ट, तो Jharkhand में तेज सतही हवाओं और ओलावृष्टि से बढ़ी मुसीबत; जानें वेदर रिपोर्ट

कल का मौसम 21 Feb 2025: उत्तर भारत के कई राज्यों में अभी मौसम में गड़बड़ी देखी जा रही है, जिसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 20, 2025 6:22 अपराह्न

कल का मौसम 21 Feb 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 21 Feb 2025: उत्तर भारत के कई राज्यों में अभी मौसम में गड़बड़ी देखी जा रही है, जिसके कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई राज्यों में तो आंधी, बारिश, तेज सतही हवाओं, ओलावृष्टि को लेकर विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है, यहां तक विभाग ने कई जगहों पर बिजली गिरने की संभावना जताई है। वहीं पहाड़ों पर भी लगातार बर्फबारी जारी है, जिसके कारण स्थानीय लोगों को मुसीबत बढ़ गई है, हालांकि पहाड़ों पर घूमने आए सैलानी इसका लुत्फ उठा रहे है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 21 Feb 2025 के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कि Haryana, Punjab, Jharkhand समेत देश में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।

Haryana, Punjab में आंधी-बारिश का अलर्ट

हरियाणा में एक फिर मौसम की आंख मिचौली लगातार जारी है, जिसके कारण ठंड में हल्की बढ़ोतरी की उम्मीद है। इसके अलावा पहाड़ों से सटे होने के कारण पंजाब में भी विभाग ने आंधी की संभावना जताई है। गौरतलब है कि उत्तर भारत के कई राज्यों में कुछ दिनों की धूप के बाद अब एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। अगर हरियाणा में कल का मौसम की बात करें तो विभाग ने भिवानी, झज्जर, जुलाना, करनाल, गुरूग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत समेत कई जगहों पर आंधी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर पंजाब में कल का मौसम 21 Feb 2025 की बात करें तो विभाग ने अबोहर, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, होशियापुर समेत कई जगहों पर विभाग ने आंधी बारिश की संभावना जताई गई है।

Jharkhand में कल का मौसम 21 Feb 2025 कैसा रहेगा?

झारखंड में भी लगातार मौसम की आंख मिचौली जारी है, जिसके कारण स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। झारखंड में बीते कुछ दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। इसी बीच एक बार फिर झारखंड में तेज सतही हवाओं, ओलावृष्टि के साथ- साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। अगर झारखंड में कल का मौसम की बात करें तो बोकारो, धनबाद, डुमका, गुमला, जमशेदपुर, रांची समेत कई जिलों में विभाग ने तेज सतही हवाओं, ओलावृष्टि की संभावना जताई है, इसके अलावा कई जगहों पर बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

Himachal Pradesh में कल का मौसम 21 Feb 2025 कैसा रहेगा?

हिमाचल प्रदेश में लगातार बर्फबारी जारी है, जिससे स्थानीय लोगों की परेशानी तो बढ़ गई है, लेकिन सैलानियों बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे है, इसी बीच एक बार फिर मौसम विभाग ने बर्फबारी की अंदेशा जताया है। वहीं अगर हिमाचल प्रदेश में कल का मौसम 21 Feb 2025 की बात करें तो विभाग ने बसपा, चंबा, डलहौजी, धर्मशाला, कल्पा, कांगड़ा, कुफरी, मनाली समेत कई जगहों पर विभाग ने बर्फबारी की संभावना जता दी है। वहीं कई इलाकों में विभाग ने बारिश की भी संभावना जताई है। गौरतलब है कि पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है।

Delhi, Patna समेत इन शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
भोपाल17°C31°C
गुरूग्राम14°C24°C
रांची16°C29°C
लखनऊ14°C28°C
कोलकाता23°C29°C
बेंगलुरू17°C33°C
दिल्ली12°C27°C
जयपुर13°C26°C
पटना16°C30°C
मुंबई19°C35°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

दिल्ली समेत देश के राज्यों में मानों मौसम लुका छुपी खेल रहा है। कभी बारिश ने तो कभी शीतलहर ने लोगों की चिंता को दोगुना कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Rain Alert 2 March 2026

मार्च 1, 2026

कल का मौसम 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026