---Advertisement---

कल का मौसम 21 March 2025: अलर्ट! उत्तर भारत के इन राज्यों में चिलचिलाती गर्मी का दिखेगा भयंकर प्रकोप, तो Jharkhand में तूफान के साथ ओलावृष्टि बिगाड़ेगी खेल; जानें वेदर रिपोर्ट

कल का मौसम 21 March 2025: कहीं चिलचिलाती गर्मी तो कहीं आंधी बारिश और तूफान, तो कही लगातार बर्फबारी ने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 20, 2025 7:58 अपराह्न

कल का मौसम 21 March 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 21 March 2025: देशभर में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा नजर आ रहा है, कहीं चिलचिलाती गर्मी तो कहीं आंधी बारिश और तूफान, तो कही लगातार बर्फबारी ने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है। आलम यह है कि लोग अभी भी असमंजस में ही कि ठंड के कपड़े बेड में रखें या नहीं, दिल्ली, पंजाब समेत कई राज्यों में चिलचिलाती गर्मी का भयंकर प्रकोप जारी है, तो वहीं झारखंड बिहार समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं अगर पहाड़ों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश समेत कई जिलों में लगातार बर्फबारी का दौर जारी है, जिसने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 21 March 2025 के लिए पुर्वानुमान जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है देशभर का वेदर रिपोर्ट।

उत्तर भारत के इन राज्यों में चिलचिलाती गर्मी बढ़ाएगी परेशानी

उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी का प्रकोप लगातार जारी है, जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। वहीं दिल्ली समेत कई राज्यों में चिलचिलाती गर्मी का भयंकर प्रकोप देखने को मिल रहा है, सुबह के वक्त ही इतनी गर्मी हो जा रही है कि लोगों का घर से निकलने में सोचना पड़ रहा है। अगर दिल्ली में कल का मौसम 21 March 2025 की बात करें तो विभाग ने कुतुब मीनार, पूसा, दिल्ली यूनिवर्सिटी समेत कई जिलों में विभाग ने भंयकर गर्मी की चेतावनी जारी कर दिया है। इसके अलावा अगर हरियाणा की बात करें तो विभाग ने पानीपत, सोनीपत, गुरूग्राम, फरीदाबाद समेत कई जिलों में चेतावनी जारी कर दी है। इसके अलावा पंजाब में भी कई जिलों में कमौबेश स्थिति ऐसे ही रहने की उम्मीद है।

Jharkhand में कल का मौसम 21 March 2025 कैसा रहेगा?

बिहार, झारखंड समेत कई जिलों में मौसम का रूख पूर्ण रूप से बदला हुआ है। मौसम विभाग ने झारखंड समेत कई जिलों में लगातार आंधी, बारिश का प्रकोप लगातार जारी है। वहीं अगर झारखंड में कल का मौसम की बात करें तो विभाग ने बोकारो, चाईबासा, देवघर, दुमका, गुमला, रांची समेत कई जिलों में विभाग ने तूफान, बिजली और तेज़ सतही हवाओं का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर बिहार की बात करें तो आरा, छपरा, भागलपुर, दरभंगा, भागलपुर, समस्तीपुर समेत कई जिलों में विभाग ने बादल छाए रहने, हल्की वर्षा या गरज के साथ तूफान आने की संभावना ।जताई है। इसके अलावा विभाग ने बारिश और तूफान के दौरान घर से नहीं निकलने की चेतावनी जाहिर कर दी है।

Delhi, Ranchi समेत इन शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
गुरूग्राम15.1°C33°C
रांची17°C28°C
लखनऊ18°C34°C
कोलकाता22°C31°C
बेंगलुरू22°C34°C
दिल्ली17°C34°C
जयपुर19°C32°C
पटना22°C29°C
भोपाल21°C34°C
मुंबई22°C32°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

दिल्ली समेत देश के राज्यों में मानों मौसम लुका छुपी खेल रहा है। कभी बारिश ने तो कभी बर्फबारी, तो कभी तेज सतही हवाओं ने लोगों की चिंता को दोगुना कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026