---Advertisement---

कल का मौसम 22 Feb 2025: Bihar, Jharkhand में आंधी और बिजली की चेतावनी से हाहाकर, तो बर्फबारी के बाद बारिश से Uttarakhand में बढ़ी परेशानी; जानें वेदर रिपोर्ट

कल का मौसम 22 Feb 2025: पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक दिल्ली में आंधी, बारिश और बर्फबारी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 21, 2025 7:01 अपराह्न

कल का मौसम 22 Feb 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 22 Feb 2025: पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद आंधी बारिश जारी है, तो वहीं मैदानी इलाकों में भी आंधी, तूफान का सिलसिला जारी है। हालांकि कई राज्यों में हल्की गर्मी ने दस्तक दे दी है, लेकिन लगातार मौसम में हो रहे बदलाव के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। हालांकि कई जगहों पर अभी भी बर्फबारी जारी है, जिससे सैलानियों के चेहरे पर खुशी छा गई है। इसी बीच आईएमडी ने कला का मौसम 22 Feb 2025 के लिए पुर्वानुमान जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कि देश में कल का मौसम कैसा रहने वाला है?

Bihar, Jharkhand में आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी से मचा हाहाकर

बिहार, झारखंड में लगातार मौचम का रौद्र रूप जारी है, जिससे स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। विभाग ने आंधी-बारिश के समय लोगों को घर से न निकलने की चेतावनी तक जारी कर दी है। गौरतलब है कि बिहार में बीते दो दिनों से आंधी, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी है, जिसने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। अगर बिहार में कल का मौसम की बात करें तो विभाग ने बेगूसराय, बोधगया, गया, कटिहार, पूर्णिाया, राजगीर, शेखपुरा, सुपौल समेत कई जिलों में भयंकर आंधी के साथ – साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी कर दी है। वहीं झारखंड में भी कमोबैश स्थिति ऐसी ही बनी हुई है,

अगर झारखंड में कल का मौसम 22 Feb 2025 की बात करें तो विभाग ने बोकारो, चतरा, देवघर, डुमका, जमशेदपुर, रांची समेत कई जिलों में विभाग ने बिजली गिरने, ओलावृष्टि, तेज़ सतही हवाओं की संभावना जताई है।

Uttarakhand में कल का मौसम 22 Feb 2025 कैसा रहेगा?

देवभूमि Uttarakhand में बर्फबारी के बाद अब बारिश और आंधी चिंता का सबब बना हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। इसी बीच एक बार फिर पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश का कहर जारी है। वहीं एक बार फिर मौसम विभाग ने बर्फबारी के बाद अब बारिश और आंधी की संभावना जताई है। अगर उत्तराखंड में कल का मौसम की बात करें तो चमौली, चोपटा, देवप्रयाग, बद्रीनाथ, गंगोत्री, केदारनाथ समेत कई जगहों पर विभाग में बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है।

Delhi में कल का मौसम 22 Feb 2025 कैसा रहेगा?

राजधानी दिल्ली में मौसम की आंख मिचौली जारी है, हालांकि अब दिल्ली में हल्की-हल्की गर्मी का एहसास होने लगा है, हालांकि एक बार दिल्ली में मौसम करवट लेने जा रहा है, अगर दिल्ली में कल का मौसम की बात करें तो विभाग ने कुतुब मीनार, दिल्ली यूनिवर्सिटी, पीतमपुरा, प्रगति मैदान, पूसा, राजघाट समेत कई जगहों पर विभाग ने धुंध की चेतावनी जारी कर दी गई है।

Delhi, Patna समेत इन शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
भोपाल14°C31°C
गुरूग्राम13°C24°C
रांची15°C28°C
लखनऊ14°C30°C
कोलकाता19°C29°C
बेंगलुरू18°C33°C
दिल्ली10°C28°C
जयपुर14°C27°C
पटना18°C30°C
मुंबई19°C36°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

दिल्ली समेत देश के राज्यों में मानों मौसम लुका छुपी खेल रहा है। कभी बारिश ने तो कभी शीतलहर ने लोगों की चिंता को दोगुना कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026