---Advertisement---

कल का मौसम 22 Jan 2025: सावधान! Delhi, Haryana में बारिश बढ़ाएगी कनकनी, तो Bihar में भीषण कोहरे, शीतलहर की चेतावनी; जानें कहां होगी बर्फबारी?

कल का मौसम 22 Jan 2025: दिल्ली से लेकर कश्मीर तक मौसम लगातार आंख मिचौली खेल रहा है, विभाग ने बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 21, 2025 6:02 अपराह्न

कल का मौसम 22 Jan 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 22 Jan 2025: बीते दो दिनों से हल्की धूप से दिल्लीवासियों को ठंड से थोड़ी राहत मिली ही थी कि अब मौसम विभाग एक बार फिर आंख मिचौली खेलने के लिए तैयार है। विभाग के अनुसार एक बार फिर दिल्ली में बारिश हो सकती है। इसके अलावा बिहार में घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है। इसे अलावा पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी ने स्थानीय लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। इस बीच आईएमडी ने कल का मौसम के लिए पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

Delhi, Haryana में बारिश बढ़ाएगी ठंड

दिल्ली में बीते दो दिनों से हल्की धूप ने दिल्लीवासियों को थोड़ी राहत दी थी, वहीं एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने कल का मौसम 22 Jan 2025 के लिए दिल्ली के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं हरियाणा के गुरूग्राम, फरीदाबाद, हिसार, समेत कई जगहों पर विभाग ने बारिश की संभावना जाहिर की है। वहीं माना जा रहा है कि बारिश के बाद एक बार फिर ठंड का प्रकोप शुरू हो सकता है।

बिहार में कल का मौसम 22 Jan 2025 कैसा रहेगा

छपरा, गोपालगंज, सिवान समेत बिहार के कई राज्यों में विभाग ने बारिश और शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है। बता दे कि पछुआ बहने के कारण राज्य के कई जिलों में ठंड बढ़ा गई है, वहीं अगर बिहार में कल के मौसम की बात करे तो विभाग ने बेगूसराय, हाजीपुर, सासाराम, दरभंगा में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है तो वहीं सारण बेगूसराय, गया, समेत कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है।

कहां होगी बर्फबारी

पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इसी बीच एक बार फिर जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में विभाग ने बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है, अगर कल का मौसम 22 Jan 2025 की बात करें तो कल मौसम विभाग ने गुलमर्ग, पहलगाम, श्रीनगर, कुपवाड़ा, मीरपुर समेत कही जगहों के लिए बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है। हालांकि बर्फबारी से यहां आए सैलानियों के चेहरे खुशी से खिल उठे है।

राजस्थान में कल का मौसम 22 Jan 2025 कैसा रहेगा

राजस्थान में लगातार मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है। कभी हल्की धूप, तो कभी शीतलहर ने परेशानी बढ़ा दी है। इसी बीच एक बार फिर मौसम विभाग ने अलवर, भरतपुर, हनुमानगढ़ी, बीकानेर, जयपुर, जोधपुर समेत कई जगहों पर बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। इसके अलावा उत्तर भारत के कई राज्यों में भी स्थिति कमोवेश एक जैसे ही है। कभी हल्की धूप तो कभी बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है।

Delhi, Patna समेत इन शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतर तापमान
भोपाल13°C29°C
गुरूग्राम1223°C
रांची1428°C
लखनऊ13°C27°C
कोलकाता16°C27°C
बेंगलुरू17°C28°C
दिल्ली11°C22°C
जयपुर13°C26°C
पटना12°C23°C
मुंबई19°C32°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

दिल्ली समेत देश के राज्यों में मानों मौसम लुका छुपी खेल रहा है। कभी बारिश ने तो कभी शीतलहर ने लोगों की चिंता को दोगुना कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अप्रैल 24, 2026

Punjab News

अप्रैल 24, 2026

Rashifal 25 April 2026

अप्रैल 24, 2026

कल का मौसम 25 April 2026

अप्रैल 24, 2026

US-Iran War

अप्रैल 24, 2026

Darbhanga Airport

अप्रैल 24, 2026