---Advertisement---

कल का मौसम 23 Feb 2025: Delhi में गर्मी से बढ़ी परेशानी, तो Bihar, Jharkhand में आंधी-बारिश के अलर्ट से मचा हाहाकार; यहां होगी बर्फबारी, जानें वेदर रिपोर्ट

कल का मौसम 23 Feb 2025: पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी तो उत्तर भारत में मौसम की आंख मिचौली ने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 22, 2025 6:27 अपराह्न

कल का मौसम 23 Feb 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 23 Feb 2025: उत्तर भारत के कई राज्यों में हल्की गर्मी का एहसास होना शुरू हो गया है, जिसमे राजधानी दिल्ली भी शामिल है। दिल्ली में लगातार तापमान में बढ़ोतरी के कारण हल्की गर्मी ने दस्तक दे दी है, हालांकि पहाड़ों और कई राज्यों में अभी भी ठंड का प्रकोप जारी है, पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी जारी है, तो बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में बीते दो दिनों से आंधी, बारिश से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, आलम यह है कि लोग घरों से निकलने में कतरा रहे है, साथ ही उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 23 Feb 2025 के लिए पुर्वानुमान जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कि कल का मौसम कैसा रहने वाला है।

Delhi में गर्मी की हुई वापसी

राजधानी दिल्ली में अब गर्मी का एहसास होना शुरू हो गया है, हर रोज अच्छी धूप ने ठंड को मानो भगा दिया है। हालांकि सुबह और शाम के वक्त अभी भी हल्की हवाएं ठंड का एहसास दिला रही है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। हालांकि कुछ दिन बाद एक बार फिर दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन तापमान में कुछ ज्यादा फर्क पड़ने की उम्मीद कम है। वहीं अगर दिल्ली में कल का मौसम 23 Feb 2025 की बात करें तो विभाग ने कुतुब मीनार, नई-दिल्ली, पालम, प्रगति मैदान, पीतमपुरा समेत कई जगहों पर मौसम साफ रहने की उम्मीद है।

Bihar, Jharkhand में कल का मौसम 23 Feb 2025 कैसा रहेगा?

बताते चले कि बिहार में बीते दिनों से लगातार मौसम विभाग बारिश और आंधी की चेतावनी जारी कर रहा है, यहां तक की कई इलाकों में विभाग ने बिजली गिरने की संभावना जताई है, साथ ही आंधी बारिश के वक्त लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। गौरतलब है कि बिहार में लगातार ठंड का प्रकोप जारी है, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अगर बिहार में कल का मौसम 23 Feb 2025 की बात करेंतो बांका, भागलपुर, जमुई, मधुबनी, गोपालगंज, सीवान समेत कई जिलों में विभाग ने आंधी और बिजली की संभावना जताई है।

वहीं अगर झारखंड की बात करें तो यहां भी स्थिति कमोबैश एक जैसी ही है, विभाग के अनुसार जमशेदपुर, टाटा, बोकारों, रांची, रामपुर समेत कई जिलों में विभाग ने आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई है।

Himachal Pradesh में कल का मौसम 23 Feb 2025 कैसा रहेगा?

हिमाचल प्रदेश में लगातार बर्फबारी और बारिश का दौर जारी है, जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है, हालांकि सैलानी जमकर बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे है, साथ ही सैलानियों में भी बढ़ोतरी देखी गई है। गौरतलब है कि हिमाचल, जम्मू में लगातार बर्फबारी जो स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। वहीं अगर हिमाचल प्रदेश में कल का मौसम की बात करें तो चंबा, डलहौजी, हमीरपुर, कल्पा, कुफरी, कुल्लु, मनाली समेत कई जगहों पर विभाग ने बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।

Delhi, Patna समेत इन शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
भोपाल15°C31°C
गुरूग्राम11.9°C25.5°C
रांची15°C27°C
लखनऊ13°C29°C
कोलकाता21°C28°C
बेंगलुरू18°C33°C
दिल्ली12°C25°C
जयपुर14°C29°C
पटना18°C31°C
मुंबई19°C36°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

दिल्ली समेत देश के राज्यों में मानों मौसम लुका छुपी खेल रहा है। कभी बारिश ने तो कभी आंधी ने लोगों की चिंता को दोगुना कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026