---Advertisement---

कल का मौसम 24 January 2025: MP में कोहरे का कोहराम, Bihar, UP में शीतलहर से हाल बेहाल! Delhi में होगी बारिश या निकलेगी धूप; जानें वेदर अपडेट

कल का मौसम 24 January 2025: उत्तर भारत में मौसम आंख मिचौली खेल रहा, कई राज्यों में तो विभाग ने शीतलहर, कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 23, 2025 6:25 अपराह्न

कल का मौसम 24 January 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 24 January 2025: मध्यप्रदेश में मौसम लगातार लुका छुपी खेल रहा है। तो उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बहुत तेजी से बदलता जा रहा है। राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश के बाद घने कोहरे ने दस्तक दे दी। वही बिहार, यूपी में विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं जम्मू कश्मीर में पारा शून्य से नीचे पहुंचा गया है, जिससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम के लिए पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

MP में कोहरे का कोहराम

भोपाल समेत मध्यप्रदेश के कई जिलों में लगातार मौसम आंख मिचौली खेल रहा है। कभी शीतलहर तो कभी बारिश ने परेशानी बढ़ा रखी है। वहीं अब मौसम विभाग ने घने कोहरे की चेतावनी जारी कर दी है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। वहीं अगर कल का मौसम 24 January 2025 की बात करें तो भोपाल, धार, ग्वालियर, इंदौर, राजगढ़, पाला, रतलाम, शिवपुरी समेत कई जिलों में घने कोहरे की संभावना जताई है।

Bihar, UP में कल का मौसम 24 January 2025 कैसा रहेगा?

बिहार, यूपी में ठंड ने लोगों की आफत बढ़ा दी है। घने कोहरे और शीतलहर के कारण लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बिहार में तो ठंड का डबल अटैक शुरू हो चुका है। इसी बीच आईएमडी ने बिहार के कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के अनुसार कल बांका, बेगूसराय, बोधगया, गया, कटिहार, छपरा समेत कई जिलों के लिए विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया हैय़ वहीं यूपी के अयोध्या, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ समेत कई जगहों पर विभाग ने शीतलहर की संभावना जताई है।

Delhi में कल का मौसम 24 January 2025 कैसा रहेगा?

दिल्ली में मौसम को समझना एग्जाम से भी ज्यादा कठीन हो गया है, कभी धूप तो कभी बारिश तो कभी कोहरे ने दिल्लीवासियों की मुसीबत बढ़ा दी है। दिल्ली के लोगों को अभी ठंड से राहत मिली ही थी कि एक बार फिर विभाग ने ठंड बढ़ने की चेतावनी जारी कर दी है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिल्ली को घने कोहरे का सामना करना पड़ सकता है। वहीं अगर कल का मौसम 24 January 2025 की बात करें तो कल विभाग ने कई इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है, वहीं लोगों को बारिश से राहत मिल सकती है।

Delhi, Jaipur समेत इन शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
भोपाल11°C27°C
गुरूग्राम9°C23°C
रांची11°C29°C
लखनऊ10°C25°C
कोलकाता18°C27°C
बेंगलुरू15°C29°C
दिल्ली10°C22°C
जयपुर10°C23°C
पटना15°C20°C
मुंबई19°C35°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

दिल्ली समेत देश के राज्यों में मानों मौसम लुका छुपी खेल रहा है। कभी बारिश ने तो कभी शीतलहर ने लोगों की चिंता को दोगुना कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Heatwave Alert 8 June 2026

जून 7, 2026

कल का मौसम 8 June 2026

जून 7, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 7, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 7, 2026

Chhattisgarh Viral Video

जून 7, 2026

कल का मौसम 7 June 2026

जून 6, 2026