---Advertisement---

कल का मौसम 24 May 2025: सावधान! अगले 48 घंटे Delhi-NCR में बारिश, भयंकर तूफान का अलर्ट, तो Bihar, Jharkhand में आसमानी आफत से हाहाकार; जानें वेदर रिपोर्ट

कल का मौसम 24 May 2025: दिल्ली-एनसीआर में अगले 48 घंटे के लिए भयंकर धूल भरी आंधी, तूफान और बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 23, 2025 7:09 अपराह्न

कल का मौसम 24 May 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 24 May 2025: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने पूरी तरह से करवट ले लिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए राजधानी में धूल भरी आंधी, बारिश, भयंकर तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है, मालूम हो कि दो दिन पहले ही दिल्ली-एनसीआर में ऐसा तूफान आया जो कई जिंदगियां निगल गया। वहीं एक बार फिर विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है, इसके अलावा बिहार और झारखंड में भी आसमानी आफत अपना कहर बरपाने के लिए पूरी तरह से तैयार है, इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 24 May 2025 के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

अगले 48 घंटे Delhi-NCR में बारिश भयंकर तूफान का अलर्ट

मौसम विभाग ने एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर में अगले 48 घंटे के लिए भयंकर धूल भरी आंधी, तूफान और बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है, जो एक चिंता का विषय बना हुआ है। बता दें कि दो दिन पहले दिल्ली-एनसीआर में आए तूफान में कई लोगों की जान चली गई थी। वहीं एक बार फिर विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। दिल्ली एनसीआर में कल का मौसम 24 May 2025 की बात करें तो विभाग ने दिल्ली यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पूसा, पालम, पीतमपुरा, पूसा, कुतुब मीनार, गाजियाबाद, नोएडा समेत कई जगहों पर विभाग ने धूल भरी हवाएं, बहुत हल्की से हल्की वर्षा, बिजली और तेज हवाओं के साथ तूफान (40-50 किमी प्रति घंटा)।

Bihar Jharkhand में कल का मौसम 24 May 2025 कैसा रहेगा?

बिहार, झारखंड में भी मौसम की आंख मिचौली लगातार जारी है। आलम यह है कि विभग ने कई जिलों में अलर्ट जारी कर दिया है, जिसने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। गौरतलब कि बिहार में आसमानी आफत अभी तक कई जिंदगियां निगल चुकी है। वही एक बार फिर विभाग ने बिहार के कई राज्य जैसे पटना, गया, छपरा, हाजीपुर, बेगूसराय, भागलपुर समेत कई जिलों में भयंकर बारिश, आसमानी बिजली, आंधी और तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा अगर झारखंड की बात करें तो विभाग ने बोकारो, जमशेदपुर, टाटा, रांची, गुमला, हजारीबाग समेत कई जिलों में विभाग ने आसमानी आफत की संभावना जताई है।

भोपाल, जयपुर, लखनऊ समेत इन शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
पटना36°C28°C
जयपुर45°C28°C
भोपाल36°C25°C
लखनऊ38°C27°C
रांची31°C22°C
दिल्ली37°C27°C
मुंबई30°C23°C
देहरादून38°C23°C
गुरूग्राम38°C26°C
गाजियाबाद34°C25°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सिय’ में हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026