---Advertisement---

कल का मौसम 25 May 2025: Kedarnath में बारिश, तूफान की चेतावनी से घबराएं श्रद्धालु, तो Rajasthan, Haryana में लू के साथ सूरज दिखाएगा तांडव; जानें वेदर रिपोर्ट

कल का मौसम 25 May 2025: उत्तर से लेकर दक्षिण तक मौसम का विकराल रूप देखने को मिल रहा है, कहीं आंधी, बारिश तो कहीं लू का कहर जारी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 24, 2025 6:14 अपराह्न

कल का मौसम 25 May 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 25 May 2025: उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक मौसम की लुका छुपी लगातार जारी है, जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है, साउथ के कई राज्यों में लगातार बारिश के कारण सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बन गई है। इसके अलावा उत्तर भारत में भी कहीं आंधी, तूफान तो कहीं भयंकर बारिश लगातार परेशानी का सबब बना हुआ है, वहीं पहाड़ों पर भी मौसम अपना रौद्र रूप दिखा रहा है, यानि लगभग पूरे भारत में कहीं आंधी, तूफान तो कहीं लू, बारिश ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 25 May 2025 के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

Kedarnath में आसमानी आफत की चेतावनी से घबराएं श्रद्धालु

बता दें कि अभी उत्तराखंड में चार धाम की यात्रा लगातार जारी है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग खासकर बाबा केदार के दर्शन करने के लिए जाते है। इसी बीच आईएमडी ने उत्तराखंड भयंकर, बारिश तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। अगर उत्तराखंड में कल का मौसम 25 May 2025 की बात करें तो विभाग ने केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री, गंगोत्री, देवप्रयाग, रूद्रप्रयाग, समेत कई जिलों में तूफान, बारिश की चेतावनी जारी कर दी है, जिससे श्रद्धालुओ में डर का माहौल बना हुआ है, केदारनाथ समेत कई जगहों पर तापमान माइनस में है। इसके अलावा पहाड़ों पर लगातार बारिश का दौर जारी है।

Rajasthan, Haryana में कल का मौसम 25 May 2025 कैसा रहेगा?

बिहार, झारखंड समेत कई राज्यों में बारिश लगातार जारी है, तो वही राजस्थान समेत कई राज्यों में तो तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। अगर राजस्थान में कल का मौसम की बात की जाए तो बाड़मेर, भरतपुर, जैसलमेर, कोटा, नीम का थाना, सूरजगढ़ में गर्मी और लू की चेतावनी जारी कर दी है। आलम यह है जैसलमेर में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है। इसके अलावा अगर हरियाणा में कल का मौसम की बात करें तो विभाग ने सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरूक्षेत्र, गुरूग्राम, फरीदाबाद समेत कई जिलों में भी गर्मी की चेतावनी जारी कर दी है।

उत्तर भारत में कल का मौसम कैसा रहेगा

उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश, तो कई राज्यों में मौसम विभाग ने लू का अलर्ट जारी कर दिया है, अगर दिल्ली, यूपी बिहार का बात करें तो विभाग ने एक बार फिर इन राज्यों में बारिश के साथ आंधी का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा पंजाब में आसमानी आफत अपना रौद्र रूप दिखाने को तैयार है।

भोपाल, जयपुर, लखनऊ समेत इन शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
पटना35°C27°C
जयपुर40°C30°C
भोपाल36°C25°C
लखनऊ38°C28°C
रांची30°C23°C
दिल्ली38°C28°C
मुंबई32°C24°C
देहरादून35°C23°C
गुरूग्राम41°C27°C
गाजियाबाद36°C25°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सिय’ में हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026