---Advertisement---

कल का मौसम 26 May 2025: Rajasthan समेत इन राज्यों में चक्रवाती तूफान से मचेगी तबाही, तो Delhi, Bihar में भारी बर्षा, तूफान से घबराए लोग; चेक करें वेदर रिपोर्ट

कल का मौसम 26 May 2025: आईएमडी ने कई राज्यों के लिए बारिश, तूफान, आंधी, का अलर्ट जारी कर दिया है। जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 25, 2025 5:31 अपराह्न

कल का मौसम 26 May 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 26 May 2025: उत्तर से लेकर दक्षिण और पूरव से लेकर पश्चिम तक मौसम की आँख मिचौली लगातार जारी है, जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है। इसी बीच एक बार फिर आईएमडी ने कई राज्यों के लिए बारिश, तूफान, आंधी, का अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि दिल्ली से लेकर बिहार तक बिहार ने कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी कर दी है, तो वहीं पहाड़ों पर भी कई जगहों पर बादल फटने की खबर सामने आ रही थी, इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 26 May 2025 के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

Rajasthan समेत इन राज्यों में चक्रवाती तूफान से मचेगी तबाही

राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत कई जिलों में मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान, बारिश, का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर राजस्थान में कल का मौसम 26 May 2025 की बात करें तो विभाग ने कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं आईएमडी के वैज्ञानिक अखिल श्रीवास्तव ने कहा कि, “पश्चिमी विक्षोभ अभी भी अपने स्थान के आसपास केंद्रित है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान पर चक्रवाती परिसंचरण है। स्थिति गरज के साथ बारिश के लिए अनुकूल है। आज, हमारा पूर्वानुमान कहता है कि गरज के साथ बारिश होगी और तेज़ हवाएँ चलेंगी, हवा की गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा और हवा की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास होगी। आज दिल्ली में बारिश की संभावना है।”

Delhi, Bihar में कल का मौसम 26 May 2025 कैसा रहेगा?

बता दें कि बीती रात को दिल्ली में आंधी, बारिश ने ऐसा प्रकोप दिखाया कि सड़के जलमग्न हो गई, जगह-जगह पानी भर गई, खई फ्लाइटों को रोक दिया गया, इसी बीच एक बार फिर विभाग ने कई जगहों पर बारिश आंधी का अलर्ट जारी कर दिया है, अगर कल का मौसम की बात करें तो विभाग ने कुतुब मीनार, दिल्ली यूनिवर्सिटी, सफदरजंग, पीतमपुरा, राजघाट, पूसा समेत कई जगहों पर विभाग ने बारिश, आंधी और तेज तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है।

वहीं अगर बिहार की बात करें तो गौरतलब कि बिहार में आसमानी आफत अभी तक कई जिंदगियां निगल चुकी है। वही एक बार फिर विभाग ने बिहार के कई राज्य जैसे पटना, गया, छपरा, हाजीपुर, बेगूसराय, भागलपुर समेत कई जिलों में भयंकर बारिश, आसमानी बिजली, आंधी और तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 28, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026