---Advertisement---

कल का मौसम 30 Dec 2024: Delhi, UP में घने कोहरे का अलर्ट, तो Bihar, Haryana में शीतलहर से बढ़ी सर्दी; Uttarakhand में छाएगा कोहरा या होगी बर्फबारी; जानें वेदर अपडेट

कल का मौसम 30 Dec 2024: दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मानों ठंड का प्रकोप रूकने का नाम नहीं ले रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 29, 2024 6:08 अपराह्न

कल का मौसम 30 Dec 2024
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 30 Dec 2024: सर्दी का प्रकोप पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक लगातार बढ़ता जा रहा है। आलम यह है कि लोगों को घर से बाहर निकलना दुलम हो गया है। एक तरफ जहां लगातार बर्फबारी जारी है, वहीं दूसरी तरफ उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश, शीतलहर, घने कोहरे का प्रकोप जारी है। वहीं राजधानी दिल्ली में तो बारिश के बाद शीतलहर ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 30 Dec 2024 के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

Delhi, UP में घने कोहरे का अलर्ट जारी

आपको बता दें कि दिल्ली में बारिश के खत्म होते ही मौसम विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि राजधानी में लगातार दो दिनों की बारिश ने ठंड बढ़ बढ़ा दी है। वहीं अगर दिल्ली की बात करें तो कल दिल्ली के सफदरजंग, पूसा, दिल्ली यूनिवर्सिटी समेत अन्य इलाकों के लिए विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट जारी हुआ है। वहीं यूपी के बलिया, प्रयागराज, लखनऊ, जौनपुर, गोरखपुर समेत अन्य जिलों के लिए घने कोहरे और बारिश की आशंकर जाहिर की है।

Bihar, Haryana में कल का मौसम 30 Dec 2024 कैसा रहेगा?

बिहार में बीते कई दिनों से शीतलहर का प्रकोप जारी है। आलम यह है कि सुबह के वक्त लोग मोटे-मोटे गर्म कपड़े पहनकर घर से बाहर निकल रहे है। वहीं बिहार में कल सहरसा, समस्तीपुर, हाजीपुर, सोनपुर, सारण, सीवान, गोपलागंज समेत अन्य जिलों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं हरियाणा के गुरूग्राम, फरीदाबाद, झज्जर समेत अन्य जिलों में भी मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

Uttarakhand में कल का मौसम 30 Dec 2024 कैसा रहेगा?

गौरतलब है कि उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से जगह- जगह लगातार बर्फबारी जारी है। हालांकि लगातार बर्फबारी से सैलानियों के चेहरे पर खुशी छा गई है। बद्रीनाथ, केदारनाथ में लगातार बर्फबारी हो रही है। इन जगहों पर तो तापमान माइन्स 10 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं अगर कल का मौसम 30 Dec 2024 की बात करें तो कल कई इलाकों में भी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।

Ranchi, Patna समेत इन शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शहर न्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
मुंबई17°C33°C
पटना13°C25°C
जयपुर7°C20°C
दिल्ली9°C17°C
बेंगलुरू18°C28°C
कोलकाता14°C26°C
लखनऊ11°C23°C
रांची12°C25°C
गुरूग्राम11°C18°C
भोपाल13°C22°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

उत्तराखंड में बर्फबारी तो बिहार में शीतलहर ने मुसीबत बढ़ा रखी है। सुबह के वक्त लोगों को पास की चीज देखना मुश्किल हो जा रहा है। सड़क पर तो गाड़िया रेंग रही है। 


Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Indian Economic

अप्रैल 17, 2026

Rahul Gandhi

अप्रैल 17, 2026

Shivpuri Accident News

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026