---Advertisement---

कल का मौसम 31 March 2025: अलर्ट! Delhi में तेज सतही हवाओं की चेतावनी, तो Bihar समेत कई राज्यों में सूरज उगलेगा आग; पहाड़ों पर कैसा रहेगा मौसम? जानें वेदर अपडेट

कल का मौसम 31 March 2025: पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक, मौसम का मिजाज समझना मैथ के सवाल से भी अधिक मुश्किल हो गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 30, 2025 6:42 अपराह्न

कल का मौसम 31 March 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 31 March 2025: मार्च के महीने से ही गर्मी ने अपना भयंकर प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है, आलम यह है कि अभी से ही लोग अपने शरीर को ढक कर निकल रहे है, कई राज्यों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है, हालांकि पहाड़ों पर अभी भी बर्फबारी जारी है, जिससे सैलानियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, वहीं अगर राजधानी दिल्ली की बात करें तो एक बार फिर राजधानी में मौसम करवट लेने जा रहा है, जिसकी वजह से एक बार फिर तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 31 March 2025 के लिए पुर्वानुमान जारी कर दिया है, चलिए आपको बताते है कि देशभर में कल का वेदर कैसा रहने वाला है।

Delhi में तेज सतही हवाओं से बढ़ेगी परेशानी

तेज गर्मी के बाद अब दिल्ली में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। एक बार फिर आईएमडी ने कई जगहों पर तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। यानि एक बार फिर राजधानी में मौसम बदलने जा रहा है। वहीं अगर दिल्ली में कल का मौसम 31 March 2025 की बात करें तो विभाग ने कुतुब मीनार, लोधी रोड, नरेला, पूसा, प्रगति मैदान समेत कई जगहों पर विभाग ने दिन के समय तेज़ सतही हवाओं का अलर्ट जारी कर दिया है, वहीं अगर दिल्ली के न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह 17 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है, वहीं अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। हालांकि आने वाले दिनों में तापमान में भारी बढ़ोतरी देखी जा सकती है, और तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।

Bihar में कल का मौसम 31 March 2025 कैसा रहेगा?

बिहार समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्मी अपना रौद्र रूप दिखाने के लिए तैयार है, यह कहना गलत नहीं होगा कि सूरज आग उगलने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। बिहार में तो अप्रैल से ही भयंकर गर्मी शुरू होने जा रही है, अगर बिहार में कल का मौसम 31 March 2025 की बात करें तो विभाग ने आरा, बक्सर, छपरा, हाजीपुर, सुपौल, समस्तीपुर, भागलपुर समेत कई जिलों में भयंकर गर्मी की चेतावनी जारी कर दी है। वहीं अगर बिहार में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान करीब 39 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। इसके अलावा राजस्थान में गर्मी का भयंकर प्रकोप देखने को मिल रहा है, जयपुर में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, पंजाब, हरियाणा में भी गर्मी अपनी प्रचंड रूप दिखाने के लिए तैयार है।

पहाड़ों पर कल का मौसम 31 March 2025 कैसा रहेगा?

मैदानी इलाकों में गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है, लेकिन पहाड़ों पर अभी भी बारिश और बर्फबारी जारी है, जिसने मौसम का खुशनुमा बना दिया है, आलम यह है कि बड़ी संख्या में सैलानी छुट्टियां बिताने के लिए यहां पहुंच रहे है। अगर हिमाचल प्रदेश में कल का मौसम की बात करें तो चंबा, डलहौजी, कुल्लु, कसौल समेत कई जगहों पर बादल छाए रहने और बारिश की संभावना जताई है। वहीं अगर उत्तराखंड की बात करें तो यह मौसम की आंख मिचौली लगातार जा रही है, कई जगहों पर लगातार बर्फबारी भी जारी है, वहीं अगर उत्तराखंड में कल का मौसम की बात करें तो विभाग ने केदारनाथ, देवप्रयाग, बद्रीनाथ, अलमोड़ा समेत कई जगहों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

Delhi, Ranchi समेत इन शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
गुरूग्राम18°C31°C
रांची20°C35°C
लखनऊ18°C38°C
कोलकाता28°C35°C
बेंगलुरू21°C34°C
दिल्ली15°C33°C
जयपुर20°C33°C
पटना20°C37°C
भोपाल19°C37°C
मुंबई23°C35°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

दिल्ली समेत देश के राज्यों में मानों मौसम लुका छुपी खेल रहा है। कभी बारिश ने तो कभी बर्फबारी, तो कभी तेज सतही हवाओं ने लोगों की चिंता को दोगुना कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026