---Advertisement---

कल का मौसम 31 May 2025: Uttarakhand, Himachal में बारिश से त्राहि-त्राहि, तो Bihar, Jharkhand में तूफान, धूल भरी आंधी का अलर्ट; जानें वेदर रिपोर्ट

कल का मौसम 31 May 2025: Uttarakhand, Himachal में भी मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है, जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 30, 2025 3:32 अपराह्न | Updated: मई 31, 2025 10:51 पूर्वाह्न

कल का मौसम 31 May 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 31 May 2025: मानसून से पहले ही मानो इसकी दस्तक महसूस की जा रही है, उत्तर भारत के कई राज्यों में तो आलम यह है कि लगातार बारिश हो रही है, सबसे खास बात यह है कि बारिश के साथ आंधी तूफान भी आ रहा है, जिससे काफी नुकसान भी हो रहा है, कई जगहों पर तो जान माल का भी नुकसान हुआ है। वहीं अगर पहाड़ों की बात करें तो Uttarakhand, Himachal में भी मौसम का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। वहीं अगर बिहार, झारखंड की बात करें तो विभाग के अलर्ट के कारण ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 31 May 2025 के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

Uttarakhand, Himachal में बारिश से त्राहि-त्राहि

पहाड़ों पर लगातार बारिश और तूफान ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मालूम हो कि अभी उत्तराखंड में चार धाम चात्रा जारी है, जहां बड़ी संख्या में यात्री प्रतिदिन आते है, हालांकि लगातार मौसम खराब होने के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, खासकर केदारनाथ जानें वाले भक्तों को, इसी बीच आईएमडी ने एक बार फिर तेज तूफान और बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। अगर उत्तराखंड में कल का मौसम 31 May 2025 की बात करें तो विभाग ने केदारनथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, रूद्रप्रयाग, देवप्रयाग, उत्तरकाशी समेत कई जिलों में बिजली के साथ तूफान और तेज़ हवाएँ 40 से 50 किमी प्रति घंटा चलने की संभावना जताई है। इसके अलावा अगर हिमाचल प्रदेश की बात करें तो विभाग ने बिलासपुर, चंबा, डलहौजी, कांगड़ा, कुल्लु समेत कई जिलों में विभाग ने तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है।

Bihar, Jharkhand में कल का मौसम 31 May 2025 कैसा रहेगा?

बिहार, झारखंड में तो लगातार मौसम की आंख मिचौली जारी है, किसी भी वक्त तेज तूफान, आंधी, बारिश आ जा रही है, जिससे ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है, आलम यह है कि आसमानी आफत के जानमाल दोनों का नुकसान हो रहा है, वहीं बिजली गिरने के कारण लोगों की जान चली जा रही है, वहीं अगर बिहार में कल का मौसम की बात करें तो विभाग ने बेगूसराय, सासाराम, आरा, भागलपुर, बिहारशरीफ, पटना समेत कई जिलों में आंधी, बारिश, बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। वही अगर झारखंड की बात करें तो यहां भी मौसम की आंख मिचौली जारी है, विभाग के अनुसार रामपुर, रांची समेत कई जगहों पर भयंकर बारिश होने की संभावना है।

भोपाल, जयपुर, लखनऊ समेत इन शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
पटना3829
जयपुर4228
भोपाल3526
लखनऊ4027
रांची3423
दिल्ली3629
मुंबई3427
देहरादून3421
गुरूग्राम3725
गाजियाबाद3525

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सिय’ में हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026