---Advertisement---

कल का मौसम 4 Jan 2025: Punjab, Delhi मे इस दिन होगी बारिश, तो UP में घने कोहरे का अलर्ट जारी, Uttarakhand में शीतलहर ने बढ़ाई मुसीबत; जानें वेदर अपडेट

कल का मौसम 4 Jan 2025: उत्तर भारत के कई राज्यों में आज घने कोहरे के कारण जन जीवन पूर्ण रूप से अस्त व्यस्त हो गया था।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 3, 2025 6:23 अपराह्न

कल का मौसम 4 Jan 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 4 Jan 2025: आज सुबह राजधानी दिल्ली घने कोहरे की चादर से ढकी हुई थी, आस पास की चीजें देख पाना मुश्किल हो गया था। गौरतलब है कि उत्तर भारत के कई राज्यों में लगभग ऐसा ही हाल है। कई राज्यों में तो ठंड का ट्रिपल अटैक शुरू हो गया है। क्या राजस्थान, क्या पंजाब, क्या यूपी हर जगह की स्थिति कमोवेश एक जैसी ही है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 4 Jan 2025 के लिए पुर्वानुमान जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कि कल का वेदर अपडेट कैसा रहने वाला है।

Punjab, Delhi मे इस दिन होगी बारिश

बीते दिन पंजाब, दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में हुई बारिश के कारण पहले से ज्यादा ठंड बढ़ गई है। इसी बीच एक बार फिर दिल्ली और पंजाब के लोगों को बारिश से दो चार होना पड़ सकता है। वहीं पंजाब में कल का मौसम 4 Jan 2025 के दिन विभाग ने कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा 5 जनवरी को पंजाब के आनंदपुर साहिब, जालंधर, कपूरथला, लुधिनयाना समेत कई जगहों पर बारिश हो सकती है। वहीं अगर दिल्ली की बात करें तो दिल्ली में 6 जनवरी को बारिश होने की विभाग ने संभावना जताई है। वहीं कल यानि 4 जनवरी में घने कोहरे का अलर्ट है।

UP में कल का मौसम 4 Jan 2025 कैसा रहेगा?

दिल्ली से सटे यूपी में भी ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। आगरा समते राज्यों के कई जिलों में आज घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी जीरो हो गई थी। जिसके बाद सड़कों पर आवाजाही ना के बराबर देखने को मिल रही थी। वहीं यूपी में कल फिर आगरा, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज समेत कई जिलों के लिए घने कोहरे की संभावना जताई है।

Uttarakhand में कल का मौसम 4 Jan 2025 कैसा रहेगा?

उत्तराखंड के कई जिलों में तो तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। बद्रीनाथ में तापमान माइन्स में जा चुका है, जिसके कारण वहां रह रहे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं अगर कल के मौसम की बात करें तो कल गंगोत्री, चंबा, चोपटा समेत कई जिलोंं में भयंकर शीतलहर का विभाग ने अनुमान जताया है।

Delhi, Patna समेत इन शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
भोपाल1027
गुरूग्राम1018
रांची1124
लखनऊ819
कोलकाता1524
बेंगलुरू1728
दिल्ली821
जयपुर1026
पटना1018
मुंबई1834

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

उत्तराखंड में शीतलहर तो यूपी में कोहरे ने मुसीबत बढ़ा रखी है। सुबह के वक्त लोगों को पास की चीज देखना मुश्किल हो जा रहा है। सड़क पर तो गाड़िया रेंग रही है। 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026