---Advertisement---

कल का मौसम 4 May 2025: घर से न निकले बाहर! Bihar, Jharkhand में बारिश, बिजली गिरने की चेतावनी, तो Kedarnath में तूफान का अलर्ट; चेक करें Delhi का वेदर रिपोर्ट

कल का मौसम 4 May 2025: बिहार, झारखंड में लगातार मौसम की आंख मिचौली जारी है। जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मई 3, 2025 6:36 अपराह्न

कल का मौसम 4 May 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 4 May 2025: उत्तर भारत के आधे से ज्यादा राज्यों में आंधी, तूफान बारिश गिरने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी कर दी है, जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हालांकि बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है, अलर्ट के बाद लोगों की टेंशन बढ़ गई है। दिल्ली, झारखंड समेत कई जिलों में बीते दो दिनों से तेज आंधी बारिश के कारण पेड़ और घरों को काफी नुकसान पहुंचा है, तो वहीं पहाड़ों पर भी लगातार मौसम खराब हो रहा है, केदारनाथ, बद्रीनाथ में विभाग ने तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 4 May 2025 को लेकर मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

Bihar, Jharkhand में आंधी, बारिश का अलर्ट

बिहार, झारखंड में लगातार मौसम खराब हो रहा है, जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। आलम यह है कि विभाग ने बारिश के दौरान लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है, अगर बिहार में कल का मौसम की बात करें तो विभाग ने छपरा, हाजीपुर, पटना, समस्तीपुर, मोतिहारी, आरा, बेगूसराय समेत कई जिलों में बारिश के साथ बिजली गिरने और तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं अगर झारखंड में कल का मौसम 4 May 2025 की बात करें तो विभाग ने बोकारो, धनबाद, दुमका, रामपुर समेत कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई है, जिसने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है।

Kedarnath में कल का मौसम 4 May 2025 कैसा रहेगा?

उत्तराखंड में होने वाली चार धाम की यात्रा शुरू हो चुकी है, केदारनाथ के कपाट खुलने के बाद अब कल यानि 4 मई को बद्रीनाथ के भी कपाट खोल दिए जाएंगे, लेकिन मौसम विभाग ने केदारनाथ समेत उत्तराखंड के कई जगहों पर तेज तूफान, आंधी, बारिश का भयंकर अलर्ट जारी कर दिया है, जिसने श्रद्धालुओं की टेंशन बढ़ा दी है। जानकारी के मुताबिक बीते दिन करीब 30 हजार श्रद्धालुओं बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचे थे। अगर उत्तराखंड में कल का मौसम की बात करें तो विभाग ने केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री, गंगोत्री रूद्र प्रयाग समेत कई जगहों पर तेज बारिश, आंधी और तूफान की चेतावनी जारी कर दी है।

दिल्ली में कल का मौसम 4 May 2025 कैसा रहेगा?

राजधानी दिल्ली में बारिश के कारण दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत को मिली है, लेकिन इसके साथ लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता देें कि 1 मई को दिल्ली में तेज तूफान के कारण 4 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं दिल्ली में कल का मौसम 4 May 2025 की बात करें तो विभाग ने कुतुब मीनार, लाल किला, पूसा, दिल्ल यूनिवर्सिटी समेत कई जगहों पर बारिशा की संभावना जताई है, इसके अलावा राजस्थान, हरियाणा, पंजाब में भी बारिश की संभावना जताई गई है।

Delhi, Patna, Jaipur समेत इन शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
रांची20°C33°C
लखनऊ27°C36°C
कोलकाता25°C33°C
बेंगलुरू21°C33°C
दिल्ली23°C35°C
जयपुर25°C35°C
पटना27°C38°C
गुरूग्राम22°C37°C
भोपाल25°C40°C
मुंबई27°C33°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 29 October 2026

अक्टूबर 28, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 28, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 28, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 28, 2026

Naseeruddin Shah

अक्टूबर 28, 2026