---Advertisement---

कल का मौसम 6 Jan 2025: Punjab, Jharkhand में शीतलहर का प्रकोप, तो Haryana में ठंड ने बढ़ाई टेंशन; Uttarakhand में बर्फबारी का अलर्ट; Delhi में होगी बारिश या छाएगा कोहरा

कल का मौसम 6 Jan 2025: दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक, हर जगह ठंड, घने कोहरे, शीतलहर और बर्फबारी का आतंक जारी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 5, 2025 6:53 अपराह्न

कल का मौसम 6 Jan 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 6 Jan 2025: एक तरफ जहां बर्फबारी से जीवन अस्त व्यस्त हो गया है तो वहीं दूसरी तरफ उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड का ट्रिपल अटैक जारी है। दिल्ली से लेकर उत्तराखंड तक लगातार ठंड की सितम जारी है। राजधानी दिल्ली में तो लगातार मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है। इसी बीच आईएंमडी ने कल का मौसम 6 Jan 2025 के लिए पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

Punjab, Jharkhand में शीतलहर का प्रकोप जारी

पहाड़ों से नजदीक होने के कारण पंजाब में तो ठंड का डबल अटैक देखना को मिल रहा है। कभी घना कोहरे तो कभी शीतलहर ने वहां के लोगों के नाक में दम कर रखा है। वहीं अगर कल का मौसम 6 Jan 2025 की बात करें तो कल अमृतसर, बठिंडा, लुधियाना, होशियारपुर, पटियाला समेत देश के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं झारखंड के रांची, जमशेदपुर समेत कई जिलों के लिए भी शीतलहर की आशंका जताई है।

Haryana में कल का मौसम 6 Jan 2025 कैसा रहेगा?

हरियाणा में भी ठंड का आतंक लगातार जारी है। हरियाणा के कई इलाकों में घने कोहरे और ठंड का प्रकोप लगातार जारी है। इसी बीच मौसम विभाग ने कल के लिए फरीदाबाद, गुरूग्राम, हिसार, गोहाना समेत कई जिलों में भीषण ठंड औऱ कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं दिल्ली से सटे राजधानी में बारिश की आशंका जताई है।

Uttarakhand में कल का मौसम 6 Jan 2025 कैसा रहेगा?

उत्तराखंड के कई इलाकों में तो तापमान माइन्स डिग्री पहुंच गया है। इसी बीच आईएमडी ने कल के मौसम के लिए बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि बद्रीनाथ, अलमोडा, ओली, चंबा समेत कई जिलों में बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है।

Delhi में होगी बारिश या छाएगा कोहरा

राजधानी दिल्ली में तो लगातार मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है। कभी घना कोहरा तो कभी भयंकर शीतलहर ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है। वहीं अगर कल के मौसम की बात करें तो कल विभाग ने दिल्ली के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। माना जा रहा है कि इसके बाद दिल्ली में और ठंड बढ़ सकती है।

Delhi, Jaipur समेत इन शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शहरन्यूनतम तापमानअधकितम तापमान
मुंबई17°C33°C
पटना12°C17°C
जयपुर9°C23°C
दिल्ली11°C27°C
बेंगलुरू15°C27°C
कोलकाता17°C25°C
लखनऊ12°C18°C
रांची9°C23°C
गुरूग्राम10°C16°C
भोपाल9°C27°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

उत्तराखंड में बर्फबारी तो हरियाणा में कोहरे ने मुसीबत बढ़ा रखी है। सुबह के वक्त लोगों को पास की चीज देखना मुश्किल हो जा रहा है। सड़क पर तो गाड़िया रेंग रही है। 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मई 31, 2026

Ghaziabad Surya Chauhan Murder Case

मई 31, 2026

Abhishek Banerjee

मई 31, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026