---Advertisement---

कल का मौसम 6 June 2025: अलर्ट! Delhi, Rajasthan में सूरज उगलेगा आग, तो UP, Haryana में लू और उमस से मचेगा हाहाकार; चेक करें IMP Report

कल का मौसम 6 June 2025: देश के कई राज्यों में सूरज आग उगलने वाला है, जिसके लेकर विभाग ने पहले की अलर्ट जारी कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 5, 2025 5:57 अपराह्न | Updated: जून 6, 2025 11:35 पूर्वाह्न

कल का मौसम 6 June 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 6 June 2025: उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है, यानि एक बार फिर देश के कई राज्यों में सूरज आग उगलने वाला है, जिसके लेकर विभाग ने पहले की अलर्ट जारी कर दिया है। बताते चले कि उत्तर भारत में मानसून ने दस्तक नहीं दिया है, लेकिन लगातार आंख मिचौली ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। वहीं पूर्वोतर के कई राज्यों में बाढ़ की स्थिति बन गई है, जिससे लाखों लोग बेघर हो गए है, और कई लोगों के मारे जानें की खबर सामने आ रही है। वहीं अगर पहाड़ों पर बात करें तो लगातार लैंडस्लाइड, आंधी, बारिश और तूफान परेशानी का सबब बना हुआ है। वहीं अब आईएमडी ने कल का मौसम 6 June 2025 के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

Delhi, Rajasthan में सूरज उगलेगा आग

राजस्थान में बीते दिनों से बारिश के कारण लोगों को राहत मिली थी, तो वहीं दिल्लीवासियों को भी बारिश, तूफान से दो चार होना पड़ा था। इसी बीच आईएमडी ने दोनों राज्यों के लिए भयंकर गर्मी का अलर्ट जारी कर दिया है। अगर दिल्ली में कल का मौसम 6 June 2025 की बात करें तो विभाग ने कुतुब मीनार, दिल्ली यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, नरेला समेत कई जगहों पर भयंकर गर्मी का अलर्ट जारी कर दिया है। कई जगहों पर तो तापमान 42 डिग्री तक जानें की संभावना जताई है। वहीं अगर राजस्थान में कल का मौसम की बात करें तो विभाग ने अजमेर,अलवर, जैसलमेर, बाड़मेर समेत कई जिलों में विभाग ने भयंकर गर्मी की संभावना जताई है। कई जगहों पर तो तापमान 44 डिग्री तक पहुंच चुका है।

UP Haryana में कल का मौसम 6 June 2025 कैसा रहेगा

उत्तर भारत में गर्मी का लगातार प्रकोप देखने क मिल रहा है, आलम यह है कि दोपहर के वक्त लोग घरों के अंदर रहने के लिए मजबूर है, भयंकर लू और उमस के कारण लोगों बड़ी संख्या में बिमार भी हो रहे है। खई जगहों पर तो तापमान 40 के पार पहुंच चुका है। उत्तर में अगर कल का मौसम की बात करें तो विभाग ने गोरखपुर,अयोध्या, कानपुर, लखनऊ, अलीगढ़, आजमगढ़ समेत कई जिलों में लू के साथ उमस की चेतावनी जारी कर दी है। हरियाणा में भी कमोबेश स्थिति ऐसी ही है। सोनीपत, पानीपत, करनाल और कुरूक्षेत्र समेत कई जिलों में विभाग ने अत्यंत गर्मी की चेतावनी जारी कर दी है, साथ ही दोपहर के समय लोगों को घरों से नहीं निकलने की सलाह दी गई है।

भोपाल, जयपुर, लखनऊ समेत इन शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
पटना37°C29°C
जयपुर40°C26°C
भोपाल35°C25°C
लखनऊ40°C27°C
रांची34°C24°C
दिल्ली38°C24°C
मुंबई34°C25°C
देहरादून34°C20°C
गाजियाबाद35°C25°C
गुरूग्राम33°C24°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सिय’ में हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Heatwave Alert 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

Anurag Dhanda

अप्रैल 15, 2026

कल का मौसम 16 April 2026

अप्रैल 15, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 15, 2026

Artificial Intelligence

अप्रैल 15, 2026