---Advertisement---

कल का मौसम 6 March 2025: Delhi, UP में तेज सतही हवाओं का असर, तो Bihar में कोहरे से मचा हाहाकार; यहां होगी जबरदस्त बर्फबारी; जानें वेदर रिपोर्ट

कल का मौसम 6 March 2025: दिल्ली से लेकर कश्मीर तक मौसम का रौद्र रूप जारी है, जो लोगों की परेशानी का सबब बना हुआ है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 5, 2025 6:24 अपराह्न

कल का मौसम 6 March 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 6 March 2025: पहाड़ो पर बर्फबारी तो उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम ने जबरदस्त खेल बिगाड़ रखा है। दिल्ली में बीते दो दिनों से सतही हवाओं ने दिल्लीवासियों की परेशानी बढ़ा रखी है, समझ नहीं आ रहा है कि गर्म कपड़े पहने या नहीं क्योंकि तेज सतही हवाओं ने सिहरन बढ़ा दी है। इसके साथ ही बिहार में कोहरे की लगातार मार जारी है। वहीं आईएमडी वैज्ञानिकों का मानना है कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर दिल्ली और उत्तर भारत के कई राज्यों में सिहरन बढ़ा दी है। इसी बीच ने आईएमडी ने कल का मौसम 6 March 2025 के लिए पुर्वानुमान जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कि देश में कल का मौसम कैसा रहने वाला है?

Delhi, UP में तेज सतही हवाओं से बिगड़ा मौसम का खेल

राजधानी दिल्ली में लगातार मौसम की आंख मिचौली जारी है, कभी धूप तो कभी तेज सतही हवाओं ने दिल्ली के लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है, आलम यह है कि बीते 2 दिनों से दिल्ली में तेज हवाओं का प्रकोप जारी जिससे लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर होना पड़ रहा है। दिल्ली का मौसम समझ नहीं आ रहा है, घर में गर्मी तो बाहर ठंड हवाओं ने असमंजस में डाल रखा है। वहीं अगर दिल्ली में कल का मौसम 6 March 2025 की बात करें तो विभाग ने आने वाले दिनों में तेज सतही हवाओं को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा यूपी के आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, आजमगढ़, बागपत, बलिया, बांदा, बरेली, इटावा समेत कई जिलों में तेज सतही हवाओं का अलर्ट जारी कर दिया है, वहीं आने वाले दिनों में भी मौसम का यही हाल रहने वाला है।

Bihar में कल का मौसम 6 March 2025 कैसा रहेगा?

बिहार में भी मौसम का रौद्र रूप जारी है, मार्च का महीना शुरू हो गया है, लेकिन अभी भी बिहार में लोगों को ठंड से राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही है। बिहार में लगातार मौसम की लुका छुपी जारी है, जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है। आलम यह है कि बिहार के लोगों को अभी भी गर्म कपड़े पहनना पड़ा रहा है, वहीं अगर बिहार में कल का मौसम की बात करें तो छपरा, सीवान, गोपालगंज, हाजीपुर, सोनपुर, भागलपुर, आरा, बक्सर समेत कई जिलों में विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा बेगूसराय, समस्तीपुर, गया समेत कई जिलों में विभाग ने तेज सतही हवाओं यानि पछुआ का अलर्ट जारी कर दिया है।

Kashmir में कल का मौसम 6 March 2025 कैसा रहेगा?

जम्मू कश्मीर के लोग लगातार मौसम का मार झेल रहे है, जो स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है, गौरतलब है कि पहाड़ों पर जारी बारिश और बर्फबारी का जबरदस्त असर देखने को मिल रहा है। जिसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। वहीं अगर कश्मीर में कल का मौसम 6 March 2025 की बात करें तो विभाग ने गुलमर्ग, श्रीनगर, अनंतनाग, बनिहाल, कठुआ, किशनगंज, कुपवाड़ा समेत कई जिलों में विभाग ने बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

Delhi, Ranchi समेत इन शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
भोपाल12°C32°C
गुरूग्राम11°C27°C
रांची1428°C
लखनऊ13°C27°C
कोलकाता20°C30°C
बेंगलुरू19°C33°C
दिल्ली13°C29°C
जयपुर14°C29°C
पटना16°C27°C
मुंबई19°C35°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

दिल्ली समेत देश के राज्यों में मानों मौसम लुका छुपी खेल रहा है। कभी बारिश ने तो कभी बर्फबारी, तो कभी तेज सतही हवाओं ने लोगों की चिंता को दोगुना कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Rain Alert 2 March 2026

मार्च 1, 2026

कल का मौसम 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026