---Advertisement---

कल का मौसम 7 April 2025: घर से ना निकले बाहर! Bihar, Jharkhand में आंधी, वज्रपात के येलो अलर्ट से घबराएं लोग, तो Delhi में लू ने बढ़ाई टेंशन; देखें वेदर रिपोर्ट

कल का मौसम 7 April 2025: अगले 24 घंटे बिहार और झारखंड के लिए काफी खतरनाक होने वाला है विभाग ने तेज हवाओं के साथ बारी बारिश का अनुमान जताया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अप्रैल 6, 2025 6:25 अपराह्न

कल का मौसम 7 April 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 7 April 2025: देश के कई राज्यों में गर्मी का असर दिखना शुरू हो गया है, कई जगहों पर तो पारा अप्रैल में ही 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हालांकि कई ऐसे राज्य भी है, जहां लगातार भारी बारिश, आंधी तूफान जारी है, जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है, वहीं अगर पहाड़ों की बात करें तो वहां अभी भी लगातार बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है, हालांकि इसमे थोड़ी कमी देखी गई है, वहीं आने वाले दिनों में पहाड़ों पर भी तापमान बढ़ सकता है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 7 April 2025 के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है, चलिए आपको बताते है कि देशभर में कल का वेदर रिपोर्ट कैसा रहना वाला है।

Bihar, Jharkhand में आंधी, वज्रपात के येलो अलर्ट से घबराएं लोग

अगले 24 घंटे बिहार और झारखंड के लिए काफी खतरनाक होने जा रहे है, हम ऐसा इसलिए कह रहे है क्योंकि मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए इन दोनों राज्यों तेज आंधी, बारिश, बज्रपात का येलो अलर्ट जारी कर दिया है, जो एक खतरे की घंटी है। अगर बिहार में कल का मौसम 7 April 2025 की बात करें तो मौसम विभाग केंद्र पटना द्वारा दी जानकारी के अनुसार राज्य के पूर्वी और उत्तर मध्य हिस्सों में वज्रपात, 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं, तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई है।

इसके अलावा बारिश और आंधी के दौरान लोगों को घरों के अंदर की रहने की चेतावनी जारी की गई है, इसके अलावा बिजली गिरने का भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अगर झारखंड की बात करें तो विभाग ने बोकारो, रामपुर, धनबाद, गुमला, हजारीबाग में तूफ़ान और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।

Delhi में कल का मौसम 7 April 2025 कैसा रहेगा?

राजधानी दिल्ली में भी मौसम की आंख मिचौली लगातार जारी है, इसी बीच मौसम विभाग ने दिल्ली में लू का अलर्ट जारी कर दिया है, जिसने दिल्लीवासियों की परेशानी बढ़ा दी है, अगर दिल्ली में कल का मौसम की बात करें तो विभाग ने कुतुब मीनार, पूसा, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, दिल्ली यूनिवर्सिटी समेत कई जगहों पर लू कर अलर्ट जारी कर दिया है, वहीं अगर हरियाणा और पंजाब में कल का मौसम 7 April 2025 की बात करें तो विभाग ने अंबाला, भिवानी, सोनीपत समेत कई जगहों पर भंयकर गर्मी का अलर्ट जारी किया है, वहीं पंजाब में स्थिति ऐसी ही बनी हुई है। इसके अलावा अगर राजस्थान की बात करें तो विभाग ने अजमेर, अलवर में भी लू का अलर्ट जारी कर दिया है।

Delhi, Rajasthan समेत इन शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
गुरूग्राम19°C37°C
रांची2137°C
लखनऊ20°C39°C
कोलकाता27°C37°C
बेंगलुरू21°C33°C
दिल्ली20°C39°C
जयपुर25°C41°C
पटना23°C39°C
भोपाल21°C40°C
मुंबई26°C36°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

दिल्ली समेत देश के राज्यों में मानों मौसम लुका छुपी खेल रहा है। कभी बारिश ने तो कभी बर्फबारी, तो कभी तेज सतही हवाओं ने लोगों की चिंता को दोगुना कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026