---Advertisement---

कल का मौसम 7 Feb 2025: सावधान! Uttar Pradesh में तेज हवाओं का अलर्ट, तो MP, Punjab में घने कोहरे की वापसी; जानें Delhi का वेदर अपडेट

कल का मौसम 7 Feb 2025: उत्तर भारत के कई राज्यों में लगातार मौसम का मिजाज जबरदस्त बदल रहा है, जिसके कारण लोगों को खासी परेशानी हो रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 6, 2025 6:21 अपराह्न

कल का मौसम 7 Feb 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 7 Feb 2025: उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का अलग मिजाज देखने को मिल रहा है। लगातार मौसम में बदलाव के कारण लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। हालांकि कई जगहों पर हल्की धूप के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई थी लेकिन एक बार फिर उत्तर प्रदेश, एमपी, पंजाब, बिहार, दिल्ली समेत कई राज्यों में विभाग ने तेज हवाएं, घना कोहरा और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 7 Feb 2025 के लिए पुर्वानुमान जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कि देश में कल का मौसम कैसा रहने वाला है।

Uttar Pradesh में तेज हवाओं का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में लगातार मौसम की आंख मिचौली जारी है। गौरतलब है कि यूपी में लगातार घने कोहरे से लोगों की परेशानी बढ़ रही है, आलम यह है कि लोगों को अभी भी मोटे-मोटे जैकेट और टोपी पहनकर घर से बाहर निकल रहे है। इसी बीच मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए तेज हवाओं का अलर्ट जारी कर दिया है। अगर उत्तर प्रदेश में कल का मौसम 7 Feb 2025 की बात करें तो विभाग ने आगरा, अलीगढ़, आजमगढ़, बलिया, गोरखपुर, जौनपुर समेत कई जिलों के लिए तेज हवाओं का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं मथुरा, कानपुर, लखनऊ समेत कई जगहों पर विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है।

MP, Punjab में कल का मौसम 7 Feb 2025 कैसा रहेगा?

उत्तर भारत में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कहीं धूप, तो कहीं बारिश, तो कही घने कोहरे स लोगों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है। किसी दिन हल्की धूप तो अगले दिन तेज हवाएं लोगों की परेशानी का सबब बनी हुई है। मध्य प्रदेश के कई जिलों में भी मौसम की लुका छुपी लगातार जारी है। वहीं अगर एमपी में कल का मौसम की बात करें तो बालाघाट, भोपाल, बेतुल, इंदौर, बीना, दतिया, इंदौर, इटारसी, कटनी समेत कई जगहों पर विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है।

पहाड़ों से सटे होने के कारण पंजाब में भी मौसम का मिजाज लगातार जारी है। पंजाब में हाल ही में हल्की बारिश से मौसम ठंडा हो गया था। वहीं एक बार फिर मौसम विभाग ने पंजाब के कई जिलों में विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। अगर कल का मौसम 7 Feb 2025 की बात करें तो अबोहर, बठिंडा, लुधियाना, जालंधर, अमृतसर समेत कई जगहों पर विभाग ने घने कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है, विभाग के अनुसार कुछ दिन बाद तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

Delhi में कल का मौसम 7 Feb 2025 कैसा रहेगा?

दिल्लीवासियों में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है, हालांकि दोपहर के समय हल्की धूप से लोगों को हल्की राहत मिल रही है। वहीं बीते दो दिनो से दिल्ली में तेज हवाएं से चल रही है, जिसके कारण एक बार फिर दिल्ली में ठंड बढ़ गई है। आलम यह है कि लोगों के अंदर असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि सर्दियों के कपड़े पहने या न पहने? वहीं अगर कल का मौसम की बात करें तो विभाग ने कुतुब मीनार, चांदनी चौक, दिल्ली यूनिवर्सिटी, पीतमपुरा, प्रगति मैदान में कोहरे और तेज हवाओं का अलर्ट जारी कर दिया है।

Delhi, Patna समेत इन शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
भोपाल11°C26°C
गुरूग्राम9°C23°C
रांची11°C26°C
लखनऊ9°C26°C
कोलकाता16°C27°C
बेंगलुरू16°C33°C
दिल्ली8°C24°C
जयपुर10°C25°C
पटना16°C27°C
मुंबई21°C36°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

दिल्ली समेत देश के राज्यों में मानों मौसम लुका छुपी खेल रहा है। कभी बारिश ने तो कभी शीतलहर ने लोगों की चिंता को दोगुना कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 1, 2026

Rain Alert 2 March 2026

मार्च 1, 2026

कल का मौसम 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 1, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 1, 2026