---Advertisement---

कल का मौसम 6 Feb 2025: Bihar, Jharkhand में शीतलहर का आतंक, तो Rajasthan, Haryana में होगी ठंड की वापसी; जानें वेदर रिपोर्ट

कल का मौसम 6 Feb 2025: दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में लगातार मौसम का मिजाज बदल रहा है, इसी बीच एक फिर कई जगहों पर ठंड की वापसी हो सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 5, 2025 8:36 अपराह्न

कल का मौसम 6 Feb 2025
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 6 Feb 2025: घने कोहरे के बाद अब एक बार फिर बिहार, झारखंड में मौसम का मिजाज बदलता जा रहा है। बीते कई दिनों बिहार और झारखंड में अभी भी ठंड का प्रकोप जारी है। हालांकि कई राज्य ऐसे भी है, जहां तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मालूम हो कि दिल्ली, यूपी समेत कई राज्यों में हल्की बूंदाबांदी के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। तेज हवाओं के साथ सुबह की शुरूआत हुई। इसी बीच आईएमडी ने कल का मौसम 6 Feb 2025 के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कि बिहार समेत देश के अन्य राज्यों में कल का मौसम कैसा रहने वाला है।

Bihar, Jharkhand में शीतलहर में मचा हाहाकार

छपरा, गोपालगंज, सिवान समेत राज्य के कई जिलों में विभाग ने शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है। गौरतलब है कि बीते कई दिनों से शीतलहर का प्रकोप जारी है, जिसके कारण कई जिलों में ठंड अभी भी बिहार में अपना कहर बरपा रही है, आलम यह है कि लोगों को अभी भी मोटे- मोटे कपड़े और जैकट पहनकर बाहर निकलना पड़ रहा है। अगर बिहार मे कल का मौसम 6 Feb 2025 की बात करें तो विभाग ने सासाराम, बेगूसराय, कटिहार, सोनपुर, हाजीपुर समेत कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है।

वहीं अगर झारखंड की बात करें तो झारखंड में भी स्थिति लगभग ऐसी ही है। झारखंड में भी ठंड का प्रकोप अभी भी जारी है। अगर यहां कल का मौसम की बात करें तो रांची, टाटा, बोकारो, जमशेदपुर समेत कई जिलों में शीतलहर की संभावना जताई है। आलम यह है कि लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Rajasthan में कल का मौसम 6 Feb 2025 कैसा रहेगा

रंगीलों राजस्थान की बात करें तो यह भी मौसम की आंख मिचौली लगातार जारी है। राजस्थान में कभी बारिश तो कभी शीतलहर तो कभी घने कोहरे ने लगातार लोगों को परेशानी बढ़ा रखी है। इसी बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर राजस्थान में ठंड की वापसी की आशंका जताई है। वहीं अगर राजस्थान में कल का मौसम 6 Feb 2025 की बात करें तो विभाग ने ठंड की वापसी की अंदेशा जताया है। विभाग के अनुसार जयपुर, अजमेर, भरतपुर, बीकानेर समेत कई जगहों पर घने कोहरे की आशंका जताई है। मालूम हो कि उत्तर भारत के कई राज्यों में बीते दिन ही बारिश हुई थी। जिसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी।

Haryana में कल का मौसम 6 Feb 2025 कैसा रहेगा?

हरियाणा में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा पंजाब में एक बार बारिश होने वाली है, जिसके बाद एक फिर ठंड बढ़ने के आसार है। हरियाणा में अगर कल का मौसम 6 Feb 2025 की बात करें तो विभाग ने हिसार, गुरूग्राम, फरीदाबाद, पानीपत, सोनीपत समेत कई जगहों पर विभाग ने बारिश और कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है। गौरतलब है कि हरियाणा में भी मौसम आंख मिचौली जारी है।

Delhi, Patna समेत इन शहरों में कितना रहेगा न्यूनतम और अधिकतम तापमान

शहरन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
भोपाल9°C25°C
गुरूग्राम11°C23°C
रांची12°C28°C
लखनऊ11°C27°C
कोलकाता18°C28°C
बेंगलुरू16°C33°C
दिल्ली8°C24°C
जयपुर9°C22°C
पटना16°C28°C
मुंबई19°C34°C

नोट– उपरोक्त में दर्ज किए गए तापमान के आंकड़े IMD की आधिकारिक साइट से लिए गए हैं। तापमान के ये आंकड़े ‘डिग्री सेल्सियस’ में हैं।

दिल्ली समेत देश के राज्यों में मानों मौसम लुका छुपी खेल रहा है। कभी बारिश ने तो कभी शीतलहर ने लोगों की चिंता को दोगुना कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026