कल का मौसम 10 June 2026: देशभर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। राजधानी दिल्ली और एनसीआर के लोगों को जल्द ही गर्मी से राहत मिल सकती है। विभाग ने आने वाले कुछ दिनों के लिए तेज आंधी, बारिश और तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही बिहार में पूरी तरह से मौसम गड़बड़ाने जा रहा है।
जिससे लोगों की टेंशन बढ़ सकती है। इस दौरान किसानों को खेतों में ना जाने की सलाह दी गई है। वहीं अगर पहाड़ों की बात करें तो यहां भी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। विभाग की तरफ से लगातार अलर्ट जारी किया जा रहा है।
दिल्ली में झमाझम बारिश से बदलेगा मौसम का मिजाज
दिल्ली और एनसीआर वासियों को एक बार फिर गर्मी से राहत मिलने जा रही है। दरअसल विभाग की तरफ से देश के कई इलाकों में तेज आंधी बारिश और तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है।
अगर दिल्ली में कल का मौसम 10 June 2026 की बात करें तो विभाग ने पूसा, चांदनी चौक, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, दिल्ली यूनिवर्सिटी, लोधी रोड, राजघाट, पालम, नरेला, सफदरजंग समेत कई जगहों पर बिजली और तेज़ हवाओं (30-40 किमी/घंटा) के साथ आंधी-तूफ़ान का अलर्ट जारी कर दिया है।
वहीं अगर एनसीआर की बात करें तो विभाग ने गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरूग्राम समेत कई जगहों पर चेतावनी जारी कर दी है। साथ ही इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
बिहार-उत्तर प्रदेश में भी बदलेगा मौसम का मिजाज
जानकारी के मुताबिक बिहार में मानसून 15 से 20 जून तक पहुंच सकता है। हालांकि इससे पहले ही विभाग ने आने वाले कुछ दिनों के लिए आसमानी आफत का अलर्ट जारी कर दिया है। अगर बिहार में कल के मौसम की बात करें तो विभाग ने छपरा, सीवान, गोपालगंज, बक्सर, आरा, बेतिया, सासाराम, भागलपुर, बेगूसराय, हाजीपुर, जमुई, कटीहार समेत कई जगहों पर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या आंधी-तूफान की संभावना है।
वहीं अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। विभाग ने अयोध्या, बनारस, प्रयागराज, अलीगढ़, अमरोहा समेत कई जगहों पर आसमानी आफत का अलर्ट जारी कर दिया गया है।
इन जगहों पर आसमानी आफत का दिखेगा कहर
विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून आज, 10 जून 2026 को पूर्वोत्तर भारत के शेष भागों, संपूर्ण सिक्किम तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है। आगामी 5-7 दिनों के दौरान केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पूर्वोत्तर भारत तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा (7-20 सेमी) होने की प्रबल संभावना है।
एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 11 और 12 जून 2026 को उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा, गरज-चमक, 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं तथा ओलावृष्टि होने की संभावना है।






