---Advertisement---

कल का मौसम 10 March 2026: हीटवेव का दौर! दिल्ली, UP के साथ राजस्थान में तांडव मचाएगी गर्मी, पहाड़ों की ट्रिप प्लान करने वाले देखें IMD रिपोर्ट

कल का मौसम 10 March 2026: पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक आगामी कल उत्तर भारत के यूपी, बिहार, झारखंड, दिल्ली, राजस्थान में पारा बढ़ सकता है। इसके परिणामस्वरूप लोगों को अधिक गर्मी का एहसास होगा। पहाड़ों की बात करें तो उत्तराखंड और हिमाचल के ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में बारिश के आसार हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मार्च 9, 2026 6:19 अपराह्न

कल का मौसम 10 March 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 10 March 2026: मौसम चक्र पूर्णत: बदलता नजर आ रहा है। देश के ज्यादातर हिस्सों से ठंड की विदाई हो चुकी है। शीतलहर और कोहरा नाम मात्र कहीं-कहीं नजर आता है। अब हीटवेव का दौर शुरू होने वाला है। उत्तर भारत में यूपी से दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा तक प्रचंड गर्मी महसूस की जा सकती है।

आईएमडी की पूर्वानुमान रिपोर्ट में इसके आसार जताए गए हैं। कल का मौसम 10 मार्च 2026 से जुड़े पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी दिल्ली के साथ यूपी, राजस्थान में पारा चढ़ सकता है। वहीं पहाड़ों की ट्रिप प्लान करने वालों के लिए भी जरूरी अपडेट है। आइए हम आपको मौसम विभाग की पूर्वानुमान रिपोर्ट के बारे में विस्तार से बताते हैं, ताकि जानकारी हासिल करने में मदद मिल सके।

दिल्ली, UP के साथ राजस्थान में तांडव मचाएगी गर्मी!

पूर्वानुमान रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। बारी-बारी से बात करें तो यूपी में पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी, अवध, ब्रज और कानपुर समेत सभी क्षेत्रों में आगामी कल तापमान बढ़ने के आसार हैं। इस दौरान लोगों को अत्यधित गर्मी का एहसास हो सकता है। यूपी से सीमा साझा करने वाली राजधानी दिल्ली में भी चांदनी चौक से सफदरगंज, अक्षरधाम समेत तमाम हिस्सों में गर्मी बढ़ने के आसार हैं।

राजस्थान की बात करें तो यहां जोधपुर, जैसलमेर, जयपुर, टोंक जैसे जिलों में हीटवेव की आशंका व्यक्त की गई है। वहीं कोटा, बांरा, बांसवाड़ा, डुंगरपुर, गंगापुर सिटी समेत कई जिलों में तापमान बढ़ने से गर्मी बढ़ती नजर आएगी। मध्य प्रदेश में भी बुंदेलखंड इलाके से लेकर भोपाल, इंदौर, गुना, ग्वालियर, दतिया, दामोह समेत कई इलाकों में तापमान बढ़ने के आसार हैं।

हरियाणा में भी रोहतक से करनाल, जींद, कलायत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेन्द्रगढ़, भिवानी तक अधिक गर्मी महसूस की जा सकती है। सूबे में बारिश का दौर अब थम चुका है और चिलचिलाती धूप पारा बढ़ाने के साथ गर्मी को रफ्तार दे रही है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, पंजाब जैसे राज्यों में भी तापमान बढने के आसार हैं।

पहाड़ों की ट्रिप प्लान करने वाले जरूर चेक करें पूर्वानुमान रिपोर्ट!

मार्च महीना में ज्यादातर स्कूलों की परीक्षा खत्म हो जाती है। नए सत्र की शुरुआत से पहले लोग बच्चों के साथ छुट्टियों पर जाने का प्लान करते हैं। ऐसे में यदि आप भी पहाड़ों पर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो चेत जाइए। दरअसल, मौसम विभाग ने उत्तराखंड में स्थित नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, रुद्रप्रयाग, सोनप्रयाग जैसे जिलों में बारिश की संभावना व्यक्त की है।

उत्तराखंड से इतर हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति, कुल्लू-मनाली, शिमला, मंडी समेत अन्य कुछ पहाड़ी इलाकों में बारिश हो सकती है। ऐसी स्थिति में सैलानियों के साथ स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कश्मीर की पहाड़ी वादियों में भी बूंदाबांदी के आसार हैं जो मौसम को खुशनुमा तो बनाएंगे, लेकिन सैलानियों की मुश्किलें भी बढ़ाएंगे।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navdeep Rinwa

अक्टूबर 24, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Punjab News

अक्टूबर 23, 2026

Rashifal 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Rain Alert 24 October 2026

अक्टूबर 23, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 23, 2026