---Advertisement---

कल का मौसम 11 Feb 2026: सावधान! अगले 48 घंटे इन जगहों पर मूसलाधार, तूफान की चेतावनी, तो बिहार यूपी में मौसम के यू-टर्न से बढ़ेगी टेंशन; चेक करें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 11 Feb 2026: देशभर में तीन-तीन पश्चिमी विक्षोभ ने कई राज्यों की टेंशन बढ़ा दी है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 10, 2026 5:44 अपराह्न

कल का मौसम 11 Feb 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 11 Feb 2026: देशभर में तीन-तीन पश्चिमी विक्षोभ ने कई राज्यों की टेंशन बढ़ा दी है। मौसम विभाग ने कई जगहों पर भयंकर बारिश, बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया है, जिसके बाद लोगों की चिंता और बढ़ गई है। विभाग ने इस दौरान लोगों को घरों में रही रहने की सलाह दी है। बता दें कि विभाग ने पहाड़ों पर भयंकर बारिश, बर्फबारी, तेजी तूफान, घने  कोहरे का अलर्ट जारी कर दिया है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में लगातार तीन पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से छिटपुट वर्षा/हिमपात होने की संभावना है – पहला 11 फरवरी को, दूसरा 13 फरवरी को और तीसरा 16-17 फरवरी 2026 के बीच कई जगहों पर तबाही मच सकती है। वहीं मैदानी इलाकों में भी एक बार मौसम यू-टर्न लेने जा रहा है। चलिए आपको बताते है कि देशभर में कल का मौसम 11 Feb 2026 कैसा रहने वाला है?

उत्तराखंड, हिमाचल समेत कई जगहों पर भयंकर बारिश, बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 11 फरवरी को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फरबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट से लेकर छिटपुट वर्षा/बर्फबारी की संभावना है। 13 और 16 फरवरी को भी इसी क्षेत्र में छिटपुट वर्षा/बर्फबारी की संभावना है। 11 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट से लेकर छिटपुट वर्षा/बर्फबारी के साथ गरज, बिजली और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है।

16 फरवरी को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में छिटपुट वर्षा के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है। पूर्वी भारत में अगले 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा।  देश के शेष भागों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

बिहार-यूपी में कैसा रहेगा मौसम का हाल? कल का मौसम 11 Feb 2026

उत्तर भारत में फरवरी के दूसरे हफ्ते के साथ ही मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। बिहार और उत्तर प्रदेश में जहां पिछले दिनों कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का असर दिखा, वहीं 11 फरवरी 2026 से मौसम में साफ बदलाव देखने को मिल रहा है। तापमान में बढ़ोतरी, दिन में धूप और सुबह-शाम हल्की धुंध इसका संकेत दे रही है। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, अगले 2–3 दिन (11 से 13 फरवरी) तक बिहार और यूपी के प्रमुख शहरों में सर्दी कमजोर पड़ती नजर आएगी, हालांकि सुबह के समय हल्का कोहरा कुछ इलाकों में बना रह सकता है। यानि आने वाले कुछ दिनों के भीतर तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

PM Modi

मई 13, 2026

Bhagwant Mann

मई 13, 2026

NEET UG 2026 Paper Leak

मई 13, 2026

PSEB 12th Result 2026

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026