---Advertisement---

कल का मौसम 11 September 2026: उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश से मचेगा हाहाकार, तो राजस्थान समेत इन राज्यों में तूफान का अलर्ट, देखें आईएमडी रिपोर्ट

कल का मौसम 11 September 2026: कई हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है, जिसने उत्तराखंड समेत मैदानी इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 10, 2026 6:28 अपराह्न

कल का मौसम 11 September 2026
Follow Us
---Advertisement---

कल का मौसम 11 September 2026: देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है, जिसने उत्तराखंड समेत मैदानी इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है। सबसे खास बात है कि विभाग आने वाले दिनों में आसमान से तांडव मचने वाला है। बता दें कि आईएमडी ने देश के कई राज्यों में तेज बारिश, तूफान और बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके अलावा बिहार, यूपी में भी बाढ़ से तांडव मचा हुआ है। लाखों लोग बेघर हो चुके है। चलिए आपको बताते है कि कल का मौसम 11 September 2026 कैसा रहने वाला है?

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

11 सितंबर को उत्तराखंड के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार आने वाले कुछ दिन उत्तराखंड के बेहद चिंताजनक हो सकते है। विभाग के मुताबिक यमुनोत्री, गंगोत्री, रूद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, केदारनाथ, बद्रीनाथ, चमौली समेत कई जगहों पर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के दौरान भूस्खलन, जलभराव और सड़क यातायात प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

राजस्थान में भी बदलेगा मौसम

राजस्थान में 11 सितंबर को पूरे राज्य में एक जैसा मौसम रहने की संभावना नहीं है। आईएमडी पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वी राजस्थान में 11 सितंबर को गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के लिए 11 सितंबर से आंधी-तूफान की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। आईएमडी की तरफ से अजमेर, बाड़मेर भरतपुर, बीकानेर, दौसा, धोलपुर, गंगापुर सिटी, जैसलमेर समेत कई जगहों पर अलर्ट जारी कर दिया है।

इन राज्यों में भी बारिश-तूफान का असर

ताजा मौसम रिपोर्टों के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और गुजरात समेत कई राज्यों में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। 11 सितंबर के लिए जारी रिपोर्ट में देश के करीब 25 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना बताई गई है।

हालांकि, सभी राज्यों में बारिश की तीव्रता एक जैसी नहीं होगी। कहीं हल्की से मध्यम बारिश होगी तो कुछ इलाकों में तेज बौछार और आंधी की स्थिति बन सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Rashifal 28 October 2026

अक्टूबर 27, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 27, 2026