कल का मौसम 12 June 2026: सावधान! वीकेंड पर दिल्ली में आईएमडी का अलर्ट, तो पहाड़ों पर मूसलाधार बारिश, तूफान से मचेगा मौत का तांडव, जानें सबकुछ

कल का मौसम 12 June 2026: मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक, मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला-बदला नजर आ रहा है।

कल का मौसम 12 June 2026

फाइल फोटो

कल का मौसम 12 June 2026: मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ों तक, मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला-बदला नजर आ रहा है। दिल्ली में कुछ दिनों तक हुई झमाझम बारिश से गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन एक बार फिर विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक दिल्ली में आने वाले कुछ दिन तक गर्मी का प्रकोप देखने को मिल सकता है।

तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। वहीं पहाड़ों की बात करें तो झमाझम बारिश से कई जगहों पर भूस्खलन जैसा स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसके अलावा कई जगहों पर भयंकर तबाही देखने को मिली है। चलिए आपको बताते है कि कल का मौसम 12 June 2026 कैसा रहने वाला है?

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का हाल 

दिल्ली-एनसीआर में एक बार मौसम का मिजाज बदलने जा रहा है। तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी होने जा रही है, यानि एक बार फिर दिल्ली में गर्मी का कहर देखने को मिल सकता है। दिल्ली में झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली थी, लेकिन एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी होगी, जिससे गर्मी बढ़ सकती है। अगर दिल्ली में कल के मौसम की बात करें तो विभाग ने कुतुब मीनार, पूसा, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, दिल्ली यूनिवर्सिटी, लोधी रोड, पालमसमेत खई जगहों पर विभाग ने गर्मी का अलर्ट जारी कर दिया है।

पहाड़ों पर मंडराया मौत का खतरा

पहाड़ों में लगातार हो रही भारी बारिश अब आम जनता के लिए बड़ी मुसीबत बन चुकी है। मानसून की मार से उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के कई गांवों में हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। कई जगहों पर तो बाढ़ की स्थिति उत्तपन्न हो चुकी है। बता दें कि उत्तराखंड में चारधाम यात्रा जारी है, लेकिन विभाग ने श्रद्धालुओं के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।

अगर कल के मौसम की बात करें तो यमुनोत्री, गंगोत्री, रूद्रप्रयाग, कर्णप्रयाग, बद्रीनाथ, केदारनाथ समेत कई जगहों पर मूसलाधार बारिश और तूफान का अलर्ट जारी कर दिया है।

अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल?

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 12-17 जुलाई के दौरान, बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 12-15 जुलाई के दौरान; झारखंड में 12-15 जुलाई के दौरान कहीं-कहीं आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 13-14 जुलाई और 17 जुलाई को,

गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में 11-13 जुलाई और 12-17 जुलाई के दौरान; झारखंड में 12-14 जुलाई के दौरान, बिहार में 12-15 जुलाई के दौरान, ओडिशा में 12-15 जुलाई के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। साथ ही, 12 जुलाई के दौरान बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश की भी संभावना है।

Exit mobile version